इस दलित के घर पहुंचा राम मंदिर भूमिपूजन का पहला प्रसाद, CM योगी खाने आए थे कभी खाना

Published : Aug 06, 2020, 06:02 PM IST
इस दलित के घर पहुंचा राम मंदिर भूमिपूजन का पहला प्रसाद, CM योगी खाने आए थे कभी खाना

सार

पहला प्रसाद मिलने के बाद महाबीर के परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं है। कहा जा रहा है कि दलित महाबीर के परिवार को राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद के साथ राम चरित मानस भी भेंट किया गया है। 

अयोध्या (Uttar Pradesh) । राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के प्रसाद का वितरण शुरू हो गया है। पहला प्रसाद एक दलित महाबीर परिवार के घर पहुंचा है। बता दें यह वही दलित  का परिवार है, जिसके घर सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रतिबंध के दौरान भोजन करने गए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। 

राम चरित मानस भी किया गया भेंट
पहला प्रसाद मिलने के बाद महाबीर के परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं है। कहा जा रहा है कि दलित महाबीर के परिवार को राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद के साथ राम चरित मानस भी भेंट किया गया है। 

शनिवार से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद
राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के बाद आज पंडाल की साफ-सफाई की जा रही है। माना जा रहा है कि आज और कल साफ-सफाई अभियान चलेगा। इसके बाद यानी शनिवार से मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों ने आज सुबह ही राम जन्मभूमि स्थल का मुआयना किया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Inspirational Story: 6 ऑपरेशन और अटूट हौसला! जानिए कैसे अपने पैरों पर खड़े हुए परसन कुमार?
UP Election 2027: सपा से कितनी सीटें चाहती है कांग्रेस, यूपी चुनाव में सीट बंटवारे पर क्यों फंसा पेच?