सहारनपुर: युवती से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे परिवार की शोहदे ने की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

 यूपी के सहारनपुर में एक शोहदे से युवती के साथ पहले छेड़छाड़ किया और फिर जब युवती के परिजनों ने आरोपी युवक का विरोध करना चाहा तो शोहदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

Hemendra Tripathi | Published : Jul 5, 2022 9:46 AM IST

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सीएम योगी के निर्देश पर यूपी पुलिस (UP Police) महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए नए नए प्रयास करते नजर आ रही है। वहीं सड़क पर बेखौफ घूम रहे शोहदों में पुलिसिया कार्रवाई का जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा। लिहाजा, ऐसे अराजक तत्व रोजाना छेड़छाड़ और युवतियों पर अभद्र टिप्पणी जैसी अनेकों वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला यूपी के सहारनपुर से सामने आया, जहां एक शोहदे से युवती के साथ पहले छेड़छाड़ किया और फिर जब युवती के परिजनों ने आरोपी युवक का विरोध करना चाहा तो शोहदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

युवती से छेड़छाड़ के बाद परिवार की कर दी पिटाई
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे युवकों के साथ संघर्ष में कुछ युवक घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार,  जिले के थाना बेहट स्थित गांव मरवा में सोमवार को सुबह युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना का विरोध किया तो युवक और उसके साथियों ने युवती और उसके परिजनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

Latest Videos

मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच बीच पूरी घटना में मारपीट के बाद घायल हुए युवती के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।  थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडे ने शिकायतकर्ता पक्ष की तहरीर के आधार पर बताया कि युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी ने इसका विरोध करने वालों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष  की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक दीवान सिंह पुत्र भूप सिंह को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं, इस घटना के शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दहेज की मांग न पूरी होने पर पत्नी को दिया 'तीन तलाक', पीड़िता ने पति और ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप
 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा