5 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही रेप विक्टिम की मौत, अपने ही घर में जिंदा जलाई गई थी युवती

Published : Dec 19, 2019, 10:23 AM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:23 PM IST
5 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही रेप विक्टिम की मौत, अपने ही घर में जिंदा जलाई गई थी युवती

सार

यूपी के फतेहपुर में रेप के बाद जिंदा जलाई गई पीड़िता की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 14 दिसंबर को युवती से रेप के बाद उसी के घर में जिंदा जला दिया गया था। करीब 80 फीसदी झुलसी पीड़िता का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था।

फतेहपुर (Uttar Pradesh). यूपी के फतेहपुर में रेप के बाद जिंदा जलाई गई पीड़िता की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 14 दिसंबर को युवती से रेप के बाद उसी के घर में जिंदा जला दिया गया था। करीब 80 फीसदी झुलसी पीड़िता का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार को लेकर फरार हो गया था। सीओ सिटी की अगुआई में गठित टीम ने उसे धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला
मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला मेवालाल युवती के रिश्ते में चाचा लगता है। युवती को घर में अकेला देख आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए केरोसिन डालकर युवती को आग लगा दी। आग लगने के बाद खुद को बचाने के लिए युवती बाहर की ओर भागी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया।

डीएम ने कहा था, युवती ने खुद लगाई आग 
वहीं, घटना के बाद डीएम संजीव सिंह ने कहा था, युवती और आरोपी के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। शनिवार सुबह पंचायत में लड़की की शादी दूसरे जगह तय करने के फैसले से क्षुब्ध होकर युवती ने खुद को आग लगा ली। जबकि एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है, पीड़िता के भाई ने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। मामले में भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 

अस्पताल में दर्ज हुआ पीड़िता का बयान
घटना के बाद तहसीलदार ने पीड़ित का बयान अस्पताल में दर्ज किया था। जिसमें उसने रिश्ते में चाचा पर दुष्कर्म व जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट