फतेहपुर की चर्च में धर्मांतरण मामले में पादरी समेत 26 लोग गिरफ्तार, 55 के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

Published : Apr 16, 2022, 12:18 PM IST
फतेहपुर की चर्च में धर्मांतरण मामले में पादरी समेत 26 लोग गिरफ्तार, 55 के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

सार

फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आऱोप है कि चंगाई सभा की आड़ी में हिंदुओं का धर्मांतरण करवाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों की गिरफ्तारी की है। यह मामला 55 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था। 

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कथिततौर पर डरा धमकाकर धर्मांतरण के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। यह चर्च में चंगाई सभा की आड़ में हिंदुओं का धर्मांतरण करवाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चर्च के पादरी समेत 55 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा आईपीसी की धारा 153-A, 506, 420, 468 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 के तहत केस दर्ज किया है। 

पादरी समेत 26 लोग किए गए गिरफ्तार
इस पूरे मामले में धर्मांतरण के आरोपी पादरी समेत 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी के साथ बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से छापेमारी जारी है। मामले में सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि 15 अप्रैल 2022 को थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। अवैध धर्मांतरण के इस मामले में अभी तक 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 

चंगाई सभा के दौरान हो रहा था धर्मांतरण
थाना कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित चर्च से ये वारदात सामने आई। आरोप है कि धर्म परिवर्तन का ये मामला उस दौरान सामने आया जब वीएचपी की ओर से चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप लगाया गया। वीएचपी ने आरोप लगाया कि चर्च में गरीब हिंदुओं का धर्मांतरण क्रिश्चियनिटी शिक्षा देकर करवाया जा रहा है। मामले में वीएचपी ने चर्च का घेराव भी किया था और जमकर बवाल काटा। 

फिलहाल पुलिस मामले को लेकर लगातार जांच में जुटी हुई है। 26 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में वीएचपी की ओर से दबाव के बाद पुलिस एक्शन के मूड में नजर आ रही है। 

प्रयागराज में परिवार के 5 लोगों की हत्याः पति-पत्नी, 3 मासूम बेटियों का काटा गला, खून से सना बिस्तर

प्रयागराज हत्या मामले पर सीएम योगी ने जताया शोक, अफसरों को निष्पक्षता के साथ जांच करने के दिए कड़े निर्देश

प्रयागराज 5 लोगों की हत्या: परिजन बोले- ससुराल से चल रहा था विवाद, पुलिस इन दो पहलुओं पर कर रही बारीकी से जांच

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस