पड़ोसी के घर गई किशोरी से युवक ने की दरिंदगी, पीड़िता बोली- मुंह में कपड़ा ठूंसकर अंकल ने किया गंदा काम

Published : Dec 15, 2022, 12:30 PM IST
पड़ोसी के घर गई किशोरी से युवक ने की दरिंदगी, पीड़िता बोली- मुंह में कपड़ा ठूंसकर अंकल ने किया गंदा काम

सार

यूपी के फतेहपुर में पड़ोसी के घर किसी काम से गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहरीर देने के बाद भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया।

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी के घर किसी काम से गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी करनी शुरूकर दी। आरोपी युवक ने छेड़खानी करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही आरोपी ने किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़िता के परिवार को मामले की जानकारी हुई तो पीड़िता के पिता ने थाने में मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात बोल रही है। 

विरोध करने पर आरोपी ने किया ऐसा काम
बता दें कि जिले की ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दिया था। तहरीर में बताया गया कि बीते 10 दिसंबर को 16 साल की नाबालिग बेटी पड़ोसी के घर किसी काम से गई थी। इस दौरान पड़ोसी के घर पर कोई नहीं था तो युवक ने दरवाजा बंद कर किशोरी से छेड़छाड़ करना शुरूकर दिय़ा। वहीं किशोरी द्वारा विरोध करने पर और चीखने चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने परिवार को पड़ोसी द्वारा गंदा काम किए जाने की बात बताई।

पीड़िता के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं पीड़िता के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भी जांच के नाम पर उन्हें परेशान कर रही है। पीड़िता के पिता ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया है। वहीं थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता ने मामले पर तहरीर दी है। जिसके बाद चौकी प्रभारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद यदि मामला सही पाया गया तो युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम
UP Weather Update: यूपी में गर्मी से राहत, लेकिन 70 KM की रफ्तार से आएगा तूफान; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट