कसाई निकला 'बाप' , पहले बेटी को कुल्हाड़ी से टुकड़ों में काटा फिर फोन पर दी पुलिस को सूचना

Published : Nov 17, 2019, 06:01 PM IST
कसाई निकला 'बाप' , पहले बेटी को कुल्हाड़ी से टुकड़ों में काटा फिर फोन पर दी पुलिस को सूचना

सार

एक पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर डाली। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी

फिरोजाबाद(Uttar Pradesh ).  यूपी के फिरोजाबाद में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जसराना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खुटियाना में एक पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर डाली। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। हत्या का कारण बेटी के प्रेमप्रसंग से नाराजगी बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि रविवार सुबह जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना में रहने वाले हरिवंश ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसने अपनी बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला है। घटना की सूचना होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हरिवंश के घर से उसकी बेटी पूजा (25) का रक्तरंजित शव बरामद किया । पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही CO ओपी सिंह व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जसराना गिरीश चंद्र ने बताया कि हरिवंश ने अपनी पुत्री पूजा की हत्या की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या का बाद गांव में कई तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। चर्चा है कि युवती एमए कर चुकी थी और उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे युवती के परिजन नाराज थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट