बेटे के शव को कंधे पर लिए भटकता रहा पिता, लोगों से मांगी मदद-कोई नहीं आया आगे

Published : Oct 03, 2019, 07:59 PM IST
बेटे के शव को कंधे पर लिए भटकता रहा पिता, लोगों से मांगी मदद-कोई नहीं आया आगे

सार

यूपी के लखीमपुर में बेटे की मौत के बाद उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकते एक पिता की मार्मिक तस्वीर सामने आई है। शख्स अपने मृत बेटे को कंधे में लेकर इधर उधर भटकता रहा। लोगों से मदद की गुहार लगाया, लेकिन कोई उसके लिए आगे नहीं आया।

लखीमपुर (Uttar Pradesh). यूपी के लखीमपुर में बेटे की मौत के बाद उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकते एक पिता की मार्मिक तस्वीर सामने आई है। शख्स अपने मृत बेटे को कंधे में लेकर इधर उधर भटकता रहा। लोगों से मदद की गुहार लगाया, लेकिन कोई उसके लिए आगे नहीं आया। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, नीमगांव थाना क्षेत्र के रमुआपुर गांव के रहने वाले दिनेशचंद्र अपने 4 साल के बेटे दिव्यांशु को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लेकर गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल कर्मियों ने बताया, उसे मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होगा। इसके बाद वह बेटे के शव को कंधे पर उठाए इधर उधर भटकता रहा। काफी देर बाद उसे प्रमाण पत्र जारी हो सका। दिनेश का कहना है, इलाज अगर ठीक से होता तो उसका बेटा जिन्दा होता। दवाई और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बहुत दौड़ाया गया।

डॉक्टर का क्या है कहना
वहीं, सीएमएस डॉक्टर आरके वर्मा ने कहा, मरीज की मौत के बाद तत्काल प्रमाण पत्र जारी हो जाता है। किसी को कोई परेशानी नहीं होती। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बनेगा टेक्सटाइल हब, पीएम मित्र पार्क को समय पर पूरा कराने में जुटी योगी सरकार
यूपी के बस्ती में ट्रक-बस की भयानक टक्कर, 4 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत-20 घायल