फिरोजाबाद में पति-पत्नी की फंदे से झूलती लाश को देख हर कोई हैरान, अनाथ हो गईं 3 बेटियां

Published : Aug 04, 2022, 04:57 PM ISTUpdated : Aug 05, 2022, 08:54 PM IST
फिरोजाबाद में पति-पत्नी की फंदे से झूलती लाश को देख हर कोई हैरान, अनाथ हो गईं 3 बेटियां

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पति-पत्नी की लाशें फंदे पर लटकी हुई मिलीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आशीष पांडेय
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दंपति की लाशें फंदे से लटकी मिलने पर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस वारदात के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। घटना कितने बजे की इसका सही अनुमान अभी नहीं है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई है।

मृतकों के पास तीन बच्चियां मिली रोती बिलखती
जानकारी के अनुसार यह मामला शिकोहाबाद में नगला खंगर के गांव फातीपुर की है। यहां के रहने वाले आदेश (35) पुत्र साधु और उसकी पत्नी सुनीता की लाश फंदे से लटकी हुई मिली। पास में ही मृतकों की तीन बच्चियां भी रोती बिलखती मिलीं। इस दौरान आदेश के माता-पिता घर में नहीं थे। दोनों किसी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। बेटे-बहू की मौत की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। आदेश ने अपनी पत्नी सीता के साथ बुधवार देर रात घर के बरामदे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी को फंदे पर लटका देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को फंदे से नीचे उतार लिया गया। इस बीच दोनों की मौत हो गई। 

साड़ी का फंदा बनाकर दंपति ने किया आत्महत्या
इस वारदात की सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आदेश पत्नी सीता और तीन बच्चों के साथ घर पर था। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पति-पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। गांव में किसी के यहां कार्यक्रम था। देर रात उन दोनों ने बच्चों के साथ भोजन भी घर पर ही किया था क्योंकि कमरे में भोजन किए हुए बर्तन भी रखे मिले है। एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा। 

'हत्या का मामला थोड़े है 1000-500 लेकर निपटा दीजिए' दरोगा के वायरल ऑडियो ने करवाई कुशीनगर पुलिस की किरकिरी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल