फिरोजाबाद: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या, मृतक के बेटे ने पिता को लेकर पुलिस को बताई ये बात

Published : Dec 19, 2022, 12:54 PM ISTUpdated : Dec 19, 2022, 12:56 PM IST
फिरोजाबाद: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या, मृतक के बेटे ने पिता को लेकर पुलिस को बताई ये बात

सार

यूपी के जिले फिरोजाबाद में अधिवक्ता की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता का विवाद जिला मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति से हुआ था। 

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद में हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल सोमवार की सुबह एक वकील अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान बदमाशों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अधिवक्ता जैसे ही सूनसान जगह पर पहुंचे तो पहले से घात लगाए हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

बेटे की बेटी को स्कूल छोड़कर टहलने के लिए थे निकले
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ का है। यहां के निवासी अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवशंकर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि अधिवक्ता सुबह करीब 8:20 पर अपने बेटे ललित की बेटी अन्या को स्कूल छोड़कर 8:30 बजे करीब लालऊ से बैदी को जाने वाले रोड पर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच शक्ति ग्लास के पास अज्ञात लोगों ने उनको गोली मारकर हत्या कर दी। वकील के सिर में गोली लगी है।

मृतक के बेटे ने बताया कि पिता के साथ हुआ था विवाद
दूसरी ओर मृतक के बेटे तन्मय का कहना है कि उसके पिता की लड़ाई मोहल्ला भीम नगर निवासी एक व्यक्ति से जिला मुख्यालय पर हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी लेकिन बाद में साथी अधिवक्ताओं द्वारा मामले को शांत कराने के साथ ही दोनों को समझा दिया गया था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारियों समेत फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। वहीं घटना को लेकर अभी पुलिस अधिकारी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे है।

एसएसपी ने हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों का किया गठन
इस पूरे प्रकरण को लेकर एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है। हत्या के पीछे प्रथम दृश्टया झगड़े का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि जिस जगह अधिवक्ता को गोली मारी गई, उसके पास गैस एजेंसी है। वहां पर लगे सीसीटीवी से पुलिस फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना को लेकर कोई सुराग हाथ लग सके। दूसरी ओर अधिवक्ता की हत्या को लेकर वकीलों में भी काफी आक्रोश है। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर दिया। उन सभी का कहना है कि इस घटना को खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। इसके साथ ही हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर एमएसएमई मंत्री सचान का दावा, कहा- UAE से 50 हजार करोड़ से ज्यादा का आएगा निवेश

मेरठ: बदमाशों की करतूत के आगे युवक ने नहीं मानी हार, गोली लगने के बाद भी किया हिम्मत का काम, नाजुक है हालत

दंपति ने रिश्तेदारों के साथ की शराब पार्टी, कहासुनी के बाद पत्नी ने पति की कर दी हत्या, ऐसे खुला पूरा मामला

कोहरे की वजह से कासगंज में हादसा, काली नदी में गिरी कार, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर, जानिए क्या होगा जनता को फायदा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Investment Roadshow Tokyo: योगी के नेतृत्व में यूपी बना निवेश का ग्लोबल हब, ऑटो कंपनियों ने बताया ग्रोथ इंजन
Mathura Junction Video: सिर्फ एक कप चाय के लिए गुंडा बन गया GRP का सिपाही-WATCH