
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार किया। राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट में 18 नए चेहरों को जगह मिली है। वहीं 4 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोशन देकर कैबिनेट में जगह दी गई है। वहीं एक राज्यमंत्री को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल और भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने योगी को अपना इस्तीफा सौंपा था। उधर, सत्यदेव पचौरी, प्रो. एसपी बघेल और प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के सांसद चुने जाने और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने से 4 पद पहले से ही खाली थे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 24 मंत्रियों को शपथ दिलाई। साल 2017 में जब 17 मार्च को सीएम योगी ने शपथ ली थी, तब उनकी टीम 47 की थी। इस बार मंत्रिमंडल में डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी और अनिल राजभर को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से प्रमोशन मिला है।
यह है योगी की नई टीम
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।