यूपी में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या, घटना की ये वजह बता रही पुलिस

Published : Jan 05, 2020, 12:10 PM ISTUpdated : Jan 05, 2020, 12:53 PM IST
यूपी में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या, घटना की ये वजह बता रही पुलिस

सार

सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड और फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। घटनास्थल को देखकर आशंका जताई जा रही है कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है,क्योंकि लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया होता तो मासूम बच्चों का कत्ल न किया गया होता।

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) । बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे परिवार के सभी पांच सदस्यों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मृतकों में घर के मुखिया, दंपति व दो बच्चे शामिल हैं। यह घटना सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर में शनिवार की रात हुई, जिसकी जानकारी आज ग्रामीणों को तब हुई जब पूरा परिवार सोकर नहीं उठा। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, इस घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

ऐसे हुई जानकारी
सभी शनिवार रात घर में सो रहे हुए थे। सुबह काफी देर तक विजय शंकर के घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। गांव के लोग विजय शंकर के घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए।  घर के अंदर विजय शंकर (58) के अलावा उनके बेटे सोनू तिवारी (32), बहू सोनी तिवारी (28), दो पोते कान्हा ( 7 ) और कुंज (3) का गला कटा शव खून से लथपथ पड़ा था। 

यह जताई जा रही आशंका

सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड और फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। घटनास्थल को देखकर आशंका जताई जा रही है कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है,क्योंकि लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया होता तो मासूम बच्चों का कत्ल न किया गया होता।

जांच में यह बात आई सामने

घर का मुख्य दरवाजा बंद था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हत्यारों ने पीछे वाले गेट से एंट्री ली थी।  वहीं, मृत विजय के पास 15 बिस्वा जमीन है, जो निर्विविवादित है। 

नये वर्ष पर साथ हुआ था परिवार
पिता विजय शंकर तिवारी गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करते थे। इन दिनों नए साल पर घर आए हुए थे। वहीं, बेटा सोनू विक्रम चलाता था। घर पर पत्नी सोनी और बेटे और बेटी के साथ रहती थी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका