उधारी के पैसे वापस न मिलने से तंग आकर भूख हड़ताल पर बैठे किसान दंपति, दो दिन से लगातार दे रहे धरना

Published : Jun 13, 2022, 03:52 PM ISTUpdated : Jun 13, 2022, 03:53 PM IST
उधारी के पैसे वापस न मिलने से तंग आकर  भूख हड़ताल पर बैठे किसान दंपति, दो दिन से लगातार दे रहे धरना

सार

उत्तर प्रदेश के जिले शामली में किसान दंपति भूख हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनके द्वारा उधारी में दिए गए पैसे वापस अभी तक नहीं मिले है। आरोपी युवक पैसे देने के नाम पर टाल मटोल कर रहा है। किसान दंपति दो दिन से लगातार धरना दे रहे लेकिन इसके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।  

शामली: कभी कभी नेकी का फल कड़वा भी होता है, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक वाक्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में सामने आया है। जहां एक किसान दंपति ने गांव के ही एक व्यक्ति को बुरे हालात से उबारने के लिये बैंक से कर्ज लेकर मदद की। मगर बदले में उसे शर्मिंदगी के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। अब स्थितियां इस कदर खराब हो चुकी है कि दंपति को अपने पैसे वापस लेने के लिये भूख हड़ताल में बैठना पड़ा है। दो दिन से धरना होने के बावजूद भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

पीड़ित दंपति दो दिन से दे रहे धरना
दरअसल, शामली यह मामला शहर के झिंझाना क्षेत्र में एक किसान दंपति ने बैंक से कर्ज लेकर पांच लाख रुपए गांव के एक व्यक्ति को दिए थे। एक साल गुजरने के बाद भी आरोपी व्यक्ति ने पैसा नहीं लौटाया। जिससे परेशान किसान दंपति भूख हड़ताल पर आरोपी की व्यक्ति के घर की दहलीज पर बैठे हैं। पीड़ित दंपत्ति ने सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर गुहार लगाई है कि गांव के लोग हमारी मदद करें। पीड़ित दंपति का धरना दो दिन से जारी है लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी धरने से बेखबर हैं। 

पैसे वापस करने का हुआ था वादा
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौंकी चौसाना इलाके के गांव खोडसमा में यशवीर सिंह ने करीब एक साल पहले पंजाब नेशनल बैंक चौसाना से कर्जा लेकर गांव के एक व्यक्ति को पांच लाख रुपए उधार दिए थे। समय बीतने के बाद यशवीर सिंह द्वारा पैसे की मांग की गई। लेकिन आरोपी व्यक्ति ने टालमटोल कर दिया जिसके बाद गांव में पंचायत हुई। आरोप है कि आरोपी द्वारा पीड़ित किसान की बेटी की शादी में पैसे देने का वादा किया गया। करीब एक महीने पूर्व यशवीर सिंह की बेटी की शादी हो चुकी है लेकिन आरोपी द्वारा पैसा वापस नहीं लौटाया गया। 

भूख हड़ताल में ही जान देने की चेतावनी
किसान दंपति का आरोप है कि बेटी की शादी में कर्जा लेकर शादी में लगाया था लेकिन आरोपी व्यक्ति द्वारा हमारा पैसा नहीं लौटाया गया। मजबूर होकर पीड़ित दंपति पिछले दो दिन से आरोपी व्यक्ति के घर की दहलीज पर धरने पर बैठे हैं। पीड़ित दंपति ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल कर भूख हड़ताल में ही जान देने की चेतावनी की है। साथ ही गांव के सम्मानित लोगों से धरने में शामिल होने की गुहार लगाई है। दूसरी ओर दो दिन से धरना होने के बावजूद भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित दंपति के परिजनों ने बताया कि आरोपी आज सुबह अपनी पत्नी संग बाइक से फरार हो गया है।


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य और AI मिशन पर जोर
UP Budget 2026-27: AI मिशन, स्पोर्ट्स कॉलेज और क्वाटर्नरी हेल्थ सेंटर पर योगी सरकार का बड़ा फोकस