फूफा ने ब्लैकमेल कर 6 साल तक किया रेप,नेशनल प्लेयर ने सुनाई पूरी कहानी

Published : Dec 16, 2020, 12:25 PM IST
फूफा ने ब्लैकमेल कर 6 साल तक किया रेप,नेशनल प्लेयर ने सुनाई पूरी कहानी

सार

सिटी सीओ राजेश द्रिवेदी के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले पीड़िता का 164 का बयान दर्ज किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर  (Uttar Pradesh) । राष्ट्रीय स्तर की एक महिला खिलाड़ी ने रिश्ते के फूफा पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि वह 6 साल से ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
पीड़िता के मुताबिक 6 साल पहले बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए वह अपने रिश्ते के फूफा के संपर्क में आई। आरोप है कि जब वह बर्थ सर्टिफिकेट लेने के लिए गई तो आरोपी के द्वारा गन प्वाइंट पर उसके साथ जबरदस्ती की गई। इस दौरान उसके साथ अश्वलील फोटो ले लिए गए। तभी, से आरोपी ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण कर रहा है। 

फोटो वायरल करने की धमकी देता था फूफा
पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। अब आरोपियों ने उन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है,इसलिए मैं चाहती हूं कि इन 6 सालों के दौरान जिन परिस्थितियों से मैं गुजरी हूं, उसके बदले इन्हें सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।

पुलिस ने कही ये बातें
सिटी सीओ राजेश द्रिवेदी के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले पीड़िता का 164 का बयान दर्ज किया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद शव से लगवाया अंगूठा, वीडियो ने मचाई सनसनी