पंचायत का फरमान- गैंगरेप करने वालों को मारे जाएं 5-5 जूते, पीड़िता ने लगा ली फांसी

Published : Apr 27, 2020, 02:00 PM IST
पंचायत का फरमान- गैंगरेप करने वालों को मारे जाएं 5-5 जूते, पीड़िता ने लगा ली फांसी

सार

नाबालिग किशोरी से गांव के ही दो लड़कों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद मामला गांव की पंचायत में पहुंचा। पंचायत ने आरोपियों को 5-5 जूते मारने की सजा सुनाई। पंचायत के इस अजीबोगरीब फरमान के बाद उन लड़कों को छोड़ दिया गया। जिसके बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी

अलीगढ़(Uttar Pradesh ). यूपी के अलीगढ़ में एक इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग किशोरी से गांव के ही दो लड़कों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद मामला गांव की पंचायत में पहुंचा। पंचायत ने आरोपियों को 5-5 जूते मारने की सजा सुनाई। पंचायत के इस अजीबोगरीब फरमान के बाद उन लड़कों को छोड़ दिया गया। जिसके बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दांदों थाना इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शौच को गई एक किशोरी के साथ गांव के ही दो लड़कों ने गैंगरेप किया। वहां से दरिंदों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के बजाय गांव की पंचायत में पहुंचाई। गांव की पंचायत ने आरोपियों को 5-5 जूते मारकर छोड़ने का हुक्म दिया। सजा देने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया। घटना और पंचायत के इस फरमान से आहत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

गांव के अज्ञात युवक ने दी पुलिस को सूचना 
पंचायत के फरमान से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना गांव के ही किसी अज्ञात युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पुलिस के आला अफसरों समेत स्थानीय थाने की पुलिस गांव पहुंची। जिसके बाद किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

गांव में घूम रहे आरोपी हुए गिरफ्तार 
पंचायत के फैसले के बाद खुलेआम गांव में घूम रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पूंछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी देहात अतुल शर्मा के मुताबिक, पिता की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल