गाजियाबाद में बर्थडे पार्टी के नाम पर दोस्तों ने युवती से की हैवानियत, पीड़िता ने घरवालों को बताई आपबीती

Published : Aug 16, 2022, 06:13 PM ISTUpdated : Aug 16, 2022, 07:17 PM IST
गाजियाबाद में बर्थडे पार्टी के नाम पर दोस्तों ने युवती से की हैवानियत, पीड़िता ने घरवालों को बताई आपबीती

सार

गाजियाबाद में दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगातार दबिश दे रही है। 

गाजियाबाद: जनपद में दोस्त की जन्मदिन की पार्टी  में शामिल होने गई 19 साल की लड़की को बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती को उसके दोस्त बर्थडे पार्टी के बहाने से बुलाकर ले गए और सुनसान जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है औऱ उसका इलाज जारी है। इस बीच पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती
गाजियाबाद के मोदीनगर में रहने वाली युवती जब घर पहुंची तो परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पीड़िता ने पुलिस के आगे अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि वो अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। इस दौरान युवक और युवती उसे तिबड़ा इलाके ले गए, जहां पर आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती
पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान होने के चलते पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार उसे सदमे से बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर में अर्जुन, शेखर और कुशन नाम के युवकों का जिक्र है पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है जो लगातार दबिश दे रही हैं। इस बीच युवती के अन्य दोस्तों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। 

वाराणसी: ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा को लेकर 5 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
UP Health News: योगी सरकार के मॉडल से यूपी में सुलभ और आधुनिक कैंसर इलाज