गाजीपुर: तीन साल पुरानी प्रेमिका ने पुलिस का सहारा लेकर उठाया बड़ा कदम, दूल्हे ने जेल जाने के डर से कर ली शादी

Published : May 15, 2022, 09:31 AM IST
गाजीपुर: तीन साल पुरानी प्रेमिका ने पुलिस का सहारा लेकर उठाया बड़ा कदम, दूल्हे ने जेल जाने के डर से कर ली शादी

सार

तीन साल पुरानी प्रेमिका पुलिस का सहारा लेकर दूल्हे से मंदिर में शादी रचा ली। दूसरी ओर दूल्हन बनी लड़की पिया का इंतजार करती रह गई। दूल्हे की प्रेमिका थाने गई और तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन साल पहले से शादी का झांसा दिया। 

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक गांव में दुल्हन अपनी बारात का इंतजार करती रह गई। तो वहीं दूसरी ओर तीन साल पुरानी प्रेमिका ने दूल्हे से शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि दूल्हे की प्रेमिका ने पुलिस का सहारा लेकर मंदिर में शादी रचा ली। जिसकी वजह से खुशी का माहौल पल भर में अफरा-तफरी में तब्दील हो गया। यह मामला मरहद थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव में शुक्रवार की रात का है। इसको लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

प्रेमिका की बात सुनकर पुलिस हुई चौकन्ना
सिंगेरा गांव के निवासी युवक की शादी बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। शुक्रवार की शाम बारात जानी थी। लड़का पक्ष के लोग ग्रामीणों समेत काफी संख्या में रिश्तेदार बारात जाने की तैयारियों में जुटी थे। लेकिन इस समय दूल्हे की प्रेमिका थाने गई और तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन साल पहले से शादी का झांसा देकर वह उससे संबंध बनाता आ रहा है और आज दूसरे से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने प्रेमिका की बात सुनी तो चौकन्ना हो गई और तुरंत दूल्हे के घर पहुंची। बारात की तैयारियों में जुटा आरोपित युवक नहा धोकर शादी को जोड़ा पहन ही रहा था जिसके बाद रस्म के साथ ही बारात रवाना होने वाली थी।

लड़की पक्ष को लौटाया सारा पैसा
लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दूल्हे को धर दबोचा और थाने ले गई। प्रेमिका उससे शादी करने की जिदद में अड़ गई। जेल जाने के डर से दूल्हा शादी को तैयार हो गया और रात में एक मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। इधर बारातियों के इंतजार में लड़की पक्ष के लोग स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। जब उनको दूल्हे को उसकी प्रेमिका के कारण थाने में बंद होने की सूचना मिली तो भागकर दूल्हे के घर पहुंचे। जब लड़की पक्ष को पूरा मामला पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों के बीच समझौता कराकर दूल्हे को उपहार के रूप में दिए गए 50  हजार रुपए नगद और बाइक लौटा दी गई। इतना ही नहीं शादी में हजारों रुपए खर्च किए गए भी लड़की पक्ष को लौटा दिया गया।

मुरादाबाद में नकलविहीन परीक्षा कराने के दावे हुए फेल, एक ही टेबल पर कुछ इस तरह बैठे मिले विद्यार्थी

सीतापुर में प्रोजेक्टर पर फिल्म देखने गई मासूम हुई हैवानियत का शिकार, पूरी रात खोजते रहे परिजन

कानपुर: मामूली बात पर विवाद के बाद आरोपियों ने दारोगा को कुत्ते से कटवाया, पुलिस कप्तान से हुई शिकायत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Lecturer Recruitment Exam 2026: 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, AI निगरानी में होंगे एग्जाम
GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में सरकारी प्लॉट खरीदने का मौका, 14 लाख से शुरू होगी कीमत