गाजीपुर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च को जारी हो गए। गाजीपुर की 7 विधानसभा सीट में से बीजेपी और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। सबकी नजर सपा गठबंधन जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर पर टिकी थी इन्होंने ने बंपर जीत हासिल की है। गाजीपुर की 7 विधानसभा सीट में सभी सपा के खाते में गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 10:21 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 02:20 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ गाजीपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी की कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें जहूराबाद सीट से सपा गठबंधन ओमप्रकाश राजभर ने जीत हासिल की है। मोहम्दाबाद सीट से सपा प्रत्याशी सुहैब अंसारी ने जीत दर्ज की है। गाजीपुर जिले ( Ghazipur District) की सभी 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग सातवें चरण (Seventh Phase Voting) में यानी 7 मार्च को संपन्न हो गई। 2017 के चुनाव में भाजपा का यहां दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 7 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीट पर सपा ने बाजी मारी। जखनिया और सैदपुर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Jakhanian Election Results 2022 Live: जखनिया विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रत्याशी वेदी राम ने जीत हासिल की है। जखनिया विधानसभा सीट पर भाजपा से रामराज वनवासी, सपा गठबंधन से वेदी राम और बसपा से विजय कुमार और कांग्रेस से सुनील राम प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा गठबंधन में शामिल सुभासपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Saidpur Election Results 2022 Live: सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अंकित भारती ने जीत हासिल की है। यह सुरक्षित सीट है। सैदपुर सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से सुभाष पासी, सपा गठबंधन से अंकित भारती, बसपा से विनोद कुमार और कांग्रेस से सीमा देवी प्रत्याशी हैं। 2017 में सपा से सुभाष पासी जीते थे।  

Ghazipur Election Results 2022 Live:गाजीपुर सदर सीट से सपा गठबंधन से जैकिशन साहू ने जीत दर्ज की है। गाजीपुर सदर सीट पर भाजपा से संगीता बलवंत, सपा गठबंधन से जैकिशन साहू, बसपा से राजकुमार सिंह गौतम और कांग्रेस लौटन राम निषाद मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से संगीता बलवंत ने जीत दर्ज की थी।    

Jangipur Election Results 2022 Live: जंगीपुर सीट सपा गठबंधन से वीरेंद्र यादव ने जीत हासिल की है। जंगीपुर सीट पर भाजपा से रामनरेश कुशवाह, सपा गठबंधन से वीरेंद्र यादव बसपा से मुकेश सिंह मैदान और कांग्रेस से अजय राजभर मैदान में हैं। 2017 में सपा से वीरेंद्र यादव ने जीत दर्ज की थी।    

Zahoorabad Election Results 2022 Live: जहूराबाद सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने जीत हासिल की है। जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर आगे चल रहे। जहूराबाद सीट पर भाजपा से कालीचरण राजभर, सपा गठबंधन से ओमप्रकाश राजभर, बसपा से सैय्यदा शादाब फातिमा और कांग्रेस से ज्ञान प्रकाश मुन्ना प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा गठबंधन में शामिल सुभासपा से ओमप्रकाश राजभर ने जीत दर्ज की थी। 

Mohammadabad Election Results 2022 Live: मोहम्मदाबाद सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारीने जीत हासिल की है। मोहम्मदाबाद सीट पर भाजपा से अलका राय, सपा गठबंधन से सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, बसपा से माधवेंद्र राय, कांग्रेस से अरविंद किशोर राय मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से अलका राय ने जीत दर्ज की थी।  

Zamania Election Results 2022 Live: जमानिया सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह ने जीत हासिल की है। जमानिया सीट पर भाजपा से सुनीता परिक्षित सिंह, सपा से ओमप्रकाश सिंह, बसपा से यूसुफ अली उर्फ परवेज खान और कांग्रेस से फरजाना खातून मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से सुनीता परिक्षित सिंह ने जीत दर्ज की थी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar