नौकरी दिलाने के नाम पर लड़की से गैंगरेप, 5 के खिलाफ केस दर्ज-DPRO सहित कई बड़े अफसरों का नाम शामिल

Published : Sep 09, 2019, 06:51 PM IST
नौकरी दिलाने के नाम पर लड़की से गैंगरेप, 5 के खिलाफ केस दर्ज-DPRO सहित कई बड़े अफसरों का नाम शामिल

सार

मामला सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली एक लड़की स्वच्छ भारत मिशन के तहत सदर ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करती थी। हाल ही में उसे लापरवाही के कारण हटा दिया गया।

देवरिया. यूपी के देवरिया में विकास विभाग की पूर्व संविदाकर्मी लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, विकास भवन के प्रधान सहायक और एक ठेकेदार समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मामला सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली एक लड़की स्वच्छ भारत मिशन के तहत सदर ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करती थी। हाल ही में उसे लापरवाही के कारण हटा दिया गया। लड़की का आरोप है कि नौकरी छूटने के बाद वो विकास भवन के प्रधान सहायक रामधनेश यादव के संपर्क में आ गई। उसने दोबारा नौकरी दिलवाने बात कहते हुए 16 अगस्त की शाम मुझे पोस्टमॉर्टम चौराहे के पास स्थित एक सरकारी आवास में बुलाया।

पीड़िता का आरोप है, आवास में पहले से डीपीआरओ ओमप्रकाश पाण्डेय, सहायक पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद, जीसी बाबू रामधनेश यादव, एडीओ पंचायत दीनानाथ व ठेकेदार ऋषिकेश तिवारी मौजूद थे। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी दी। देर रात आरोपी उसे सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

बीते 2 सितंबर को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर उन्हें मामले से अवगत कराया। साक्ष्य के तौर पर कुछ आडियो क्लिप भी उपलब्ध कराए। एसपी श्रीपति मिश्र के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP RTE Admission 2026-27: 97% बढ़े आवेदन, योगी सरकार की शिक्षा योजना को मिला रिकॉर्ड समर्थन
600 किमी/घंटा रफ्तार वाली Japan Maglev Train में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 100 KM की परीक्षण यात्रा