गोरखनाथ मंदिर अटैक: कनाडा भागने की फिराक में था आरोपी मुर्तजा, एटीएस पहले से कर रही थी जांच

Published : Apr 07, 2022, 08:09 AM ISTUpdated : Apr 07, 2022, 08:10 AM IST
गोरखनाथ मंदिर अटैक: कनाडा भागने की फिराक में था आरोपी मुर्तजा, एटीएस पहले से कर रही थी जांच

सार

गोरखनाथ मंदिर हमले का आरोपी मुर्तजा के खाते में बड़ी रकम रखने के सवाल पर एटीएस को परिवार के लोगों ने बताया कि वह कनाडा जाने की तैयारी में था। कनाडा जाने वाले व्यक्ति के खाते में पैसा होना जरूरी होता है। कुछ महीनों तक पैसा होने के बाद ही वीजा मिलता है, इसलिए उसके खाते में पैसा रखा गया था।

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जवानों परर हमला करने वाला आरोपी मुर्तजा की कुंडली खँगाली जा रही है। रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। बैंक खातों की चल रही जांच से सामने आया हैं कि आरोपी मुर्तजा कनाडा जाने की फिराक में था। मुर्तजा के परिवार की रसूखदारों में गिनती होती है। उसके पास भी अच्छी खासी रकम थी। एटीएस सूत्रों के मुताबिक पढ़ाई के दौरान ही उसने 2012 से 2015 के बीच नेपाली खातों के माध्यम से सीरिया पैसा भेजा था। यही नहीं 2020-21 में भी नेपाली खातों के जरिए करीब 8 लाख रुपये सीरिया भेजा था। जिसके बाद से ही वह खुफिया एजेंसियों के रडार पर आया था। 

घटना का पहले से एटीएस कर रही थी जांच
बीते दो अप्रैल को एटीएस जब उसके घर अधिवक्ता के रूप में पहुंची तो वह नहीं मिला। परिवार के अन्य लोगों से जानकारी लेकर टीम चली गई थी पर मुर्तजा के चाचा को उनके हावभाव से शक हो गया। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पुलिसवाले थे। डाक्टर चाचा ने इस बारे में जब मुर्तजा से फोन पर पूछा तो उसके बाद वह घर से भाग गया और अगले दिन घटना को अंजाम दे डाला।

कनाडा जाने की तैयारी में था मुर्तजा
मुर्तजा के खाते में बड़ी रकम रखने के सवाल पर एटीएस को परिवार के लोगों ने बताया कि वह कनाडा जाने की तैयारी में था। कनाडा जाने वाले व्यक्ति के खाते में पैसा होना जरूरी होता है। कुछ महीनों तक पैसा होने के बाद ही वीजा मिलता है, इसलिए उसके खाते में पैसा रखा गया था। उस पैसे का उसने किस रूप में इस्तेमाल किया है, यह परिवार को नहीं पता है। हालांकि एटीएस की जांच अभी पैसे को लेकर जारी है।

देवबंद से जुड़े आरोपी मुर्तजा के तार
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला करने का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के तार देवबंद से जुड़ रहे हैं। सूचना पर एटीएस ने देवबंद पहुंचकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। वहीं मुर्तजा के तार देवबंद से जुड़े होने के बाद पश्चिमी यूपी में खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 

बैंक खातों की हो रही जांच
एटीएस मुर्तजा के बैंक खातों को खंगाल रही है कि कहां-कहां और कितना लेनदेन हुआ है ताकि आतंकी संगठन से उसके लिंक का पता लगाया जा सके। एक टीम गाजीपुर भी गई जिसने उसकी पूर्व पत्नी और ससुर से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि शादमा तलाक के बाद दो साल से अलग रह रही है। मुर्तजा से उसका कोई सम्बंध नहीं है।

आतंकी संगठन से जुड़े होने के मिले सबूत
सिविल लाइंस निवासी मुनीर अब्बासी के पुत्र मुर्तजा की करतूत को आतंकी साजिश का हिस्सा मानते हुए शासन ने जांच एटीएस व एसटीएफ को सौंपी है। यूपी एटीएस समेत देश भर की सभी खुफिया एजेंसियां उससे गहन पूछताछ में जुटी है। गुजरात एटीएस की एक टीम भी गोरखपुर आ रही है। मुर्तजा के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के कई सबूत मिले हैं। 

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा के तार देवबंद से जुड़े, एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi Varanasi Visit: काशी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’, 6322 करोड़ की योजनाएं और नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात
UP Mission Shakti: मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा, POSH Act 2013 पर जागरूकता तेज