गोरखपुर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च को जारी हो गए।  गोरखपुर जिले की सभी 9 विधानसभा सीट भाजपा के खाते में गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां से बंपर जीत हासिल की है। यहां वोटिंग छठें चरण में यानी 3 मार्च को खत्म हुई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 10:29 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 02:30 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ गोरखपुर जिले की 9 विधानसभा सीटों में से सभी सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसमें गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी मतों से जीत हासिल की।  गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) की सभी 9 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग छठें चरण (Sixth Phase Voting) में यानी 3 मार्च को हुई थी। 2017 के चुनाव में भाजपा का यहां दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 9 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर बसपा ने बाजी मारी। बांसगांव और खजनी इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Basgaon Election Results 2022 Live:  बांसगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विमलेश पासवान जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। बांसगांव विधानसभा सीट पर भाजपा से विमलेश पासवान, सपा गठबंधन से संजय कुमार, बसपा से रामनयन  आजाद और कांग्रेस से पूनम आजाद प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा प्रत्याशी विमलेश पासवान ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Campiyarganj Election Results 2022 Live:   कैंपियरगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह जीत दर्ज की है। कैंपियरगंज सीट पर भाजपा से सभा फतेह बहादुर  सिंह, सपा गठबंधन से काजल निषाद, बसपा से चंद्रप्रकाश निषाद और कांग्रेस से सुरेंद्र निषाद प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से फतेह बहादुर सिंह जीते थे।  

Chauri-Chaura Election Results 2022 Live: चौरी-चौरा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरवन निषाद जीत दर्ज की है। चौरी-चौरा सीट पर भाजपा से सरवन निषाद, सपा गठबंधन से कैप्टन बीसी पासी, बसपा से वीरेंद्र पांडेय और कांग्रेस से जितेंद्र पांडेय मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से संगीता यादव ने जीत दर्ज की थी। 

Chillupar Election Results 2022 Live:  चिल्लूपार सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी जीत दर्ज की है। चिल्लूपार सीट पर भाजपा से राजेश त्रिपाठी, सपा गठबंधन से विनय शंकर तिवारी और बसपा से राजेंद्र सिंह और कांग्रेस से सोनिया शुक्ला मैदान में हैं। 2017 में बसपा से विनय शंकर तिवारी ने जीत दर्ज की थी।    

Gorakhpur Election Results 2022 Live: गोरखपुर ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी बिपिन सिंह जीत दर्ज की है। गोरखपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा से बिपिन सिंह, सपा गठबंधन से विजय बहादुर और बसपा से दारा सिंह निषाद प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से बिपिन सिंह ने जीत दर्ज की थी। 

Gorakhpur Urban Election Results 2022 Live:  गोरखपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ जीत दर्ज की है। गोरखपुर शहर सीट पर भाजपा से योगी आदित्यनाथ, सपा गठबंधन से सुभावती शुक्ला, बसपा से ख्वाजा समसुद्दीन और आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से राधा मोहन दास अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी।  

Khajani Election Results 2022 Live: खजनी सीट पर भाजपा से श्रीराम चौहान जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। खजनी सीट पर भाजपा से श्रीराम चौहान, सपा से रूपवती, बसपा से विद्यासागर और कांग्रेस से रजनी देवी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से संत प्रसाद ने जीत दर्ज की थी।

Pipraich Election Results 2022 Live: पिपराइच सीट पर भाजपा से महेंद्र पाल सिंह जीत दर्ज की है। पिपराइच सीट पर भाजपा से महेंद्र पाल सिंह, सपा से अमरेंद्र निषाद, बसपा से दीपक  अग्रवाल और कांग्रेस से मोनिका पांडे मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से महेंद्र पाल सिंह ने जीत दर्ज की थी।   

Sahajanwa Election Results 2022 Live:  सहजनवा सीट पर भाजपा से प्रदीप शुक्ला जीत दर्ज की है। सहजनवा सीट पर भाजपा से प्रदीप शुक्ला, सपा से यशपाल रावत, बसपा से अंजू सिंह और कांग्रेस से मनोज यादव मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से शीतल पांडेय ने जीत दर्ज की थी।   

Share this article
click me!

Latest Videos

रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal