मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत फिर बिगड़ी, गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर

मध्य प्रदेश की राज्यपाल लालजी टंडन की हालत एक बार फिर से बिगड़ गई। कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2020 4:08 AM IST

लखनऊ(Uttar Pradesh).  मध्य प्रदेश की राज्यपाल लालजी टंडन की हालत एक बार फिर से बिगड़ गई। कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद उनके हालत में सुधार हुआ था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। लेकिन बुधवार से उनकी हालत फिर से काफी ज्यादा नाजुक हो गई।

मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि राज्यपाल लालजी टंडन का फेफड़ा, गुर्दा और लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल की तबीयत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Latest Videos

फूड पाइप के जरिए ले रहे थे खाना 
डॉक्टरों के मुताबिक बीच में राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार हुआ था। वे खाना फूड पाइप के जरिए ले रहे थे। राज्यपाल लालजी टंडन का लिवर, किडनी और हार्ट बिना किसी सपोर्ट के काम कर रहा था। लेकिन, एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर उनका डायलिसिस किया जा रहा है।

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल