Ground Report: दुकानदार बोले- योगी राज आने के बाद मार्केट में बढ़ी भगवा रंग की डिमांड

Published : Mar 13, 2022, 03:00 PM IST
Ground Report: दुकानदार बोले- योगी राज आने के बाद मार्केट में बढ़ी भगवा रंग की डिमांड

सार

होली के त्योहार से पहले लखनऊ के बाजारों में रंगों की मांग बढ़ गई है। जिससे दुकानदारों और मजदूरों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। खास बात ये है कि इस बार एक ऐसा भी रंग है जिसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है। चुनाव परिणाम आने के बाद भगवा रंग जमकर बिक रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आने के साथ ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व खत्म हो गया है। अब लोग होली पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। प्रदेश भर में रंगों का बाजार सज गया है। वैसे तो 18 मार्च को होली का त्योहार है लेकिन बीजेपी समर्थकों ने 10 मार्च को ही चुनाव परिणाम आने के बाद जमकर होली खेली। 

रंग व्यापारियों के चेहरे पर खुशी
होली के त्योहार से पहले लखनऊ के बाजारों में रंगों की मांग बढ़ गई है। जिससे दुकानदारों और मजदूरों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। खास बात ये है कि इस बार एक ऐसा भी रंग है जिसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है। चुनाव परिणाम आने के बाद भगवा रंग जमकर बिक रहा है।

वहीं होली के त्योहार से पहले संभल के बाजारों में भी रंगों की मांग बढ़ी है। एक दुकानदार ने बताया कि होली के पहले से ही सभी रंगों की मांग तेज हो गई थी और बाजार में भगवा रंग की मांग भी काफी थी। रंगों की मांग से हमारी बिक्री अच्छी हो रही है।

लोगों को खूब पसंद आ रहा भगवा रंग
लखनऊ में रंग विक्रेता राशिद ने बताया कि लखनऊ में रंगों की अच्छी मार्केट चल रही है। कोरोना काल की वाजह से मार्केट में रंग कम आया लेकिन माल की डिमांड ज्यादा है, कंपनियां माल कम सप्लाई कर रही हैं। योगी राज में भगवा रंग की डिमांड ज्यादा है, हम लोगों ने उसका स्टॉक कर लिया है। योगी राज में भगवा रंग की कमी नहीं होने देंगे। 

रंग विक्रेता आसिम ने बताया कि इस बार रंगों की मार्केट बढ़िया चल रही है। रंग खरीदने को लेकर लोगों के अंदर उत्साह देखने को मिला रहा है। सबसे ज्यादा भगवा रंग बिक रहा है। 10 तारीख को चुनाव परिणाम आने के बाद 10 से 12 कुटल भगवा रंग बेच दिया। मंहगाई के वजह से रेट में कुछ तेजी है। इस बार रंग की सप्लाई कुछ कम है। 

इस बार हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा व कलर की बिक्री बहुत कम हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि अब पक्के रंग की बहुत कम मांग रहती है। अलग-अगल खुशबू वाले गुलाल की मांग ज्यादा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार कोरोना संक्रमण नहीं है, इसलिए होली पर पिछले दो सालों के मुकाबले दो से तीन गुना अधिक व्यापार होगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP-CAMP से बदलेगी हवा की सेहत: 304 मिलियन डॉलर की परियोजना से प्रदूषण पर नियंत्रण
महिला क्रिकेट टीम से लेकर 9 देवियों का विकराल रूप, काशी में निकली भव्य शिव बारात