मैनपुरी: जुएं में विवाद के बाद घायल जिम संचालक की इलाज के दौरान मौत, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published : Jul 02, 2022, 04:24 PM ISTUpdated : Jul 02, 2022, 04:31 PM IST
मैनपुरी: जुएं में विवाद के बाद घायल जिम संचालक की इलाज के दौरान मौत, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में जिम संचालक का कुछ लोगों के साथ जुआ खेलने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि साथ में खेल रहे लोगों ने जिम संचालक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान जिम संचालक बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मैनपुरी: जुएं का खेल एक बुरी लत की तरह है जो आसानी से नहीं छूटती है। जुआ खेलने वाला व्यक्ति अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है। बाद में इसी आदत के चलते वह कई तरह के अपराधों में भी शामिल हो जाता है। हाल ही में यूपी के मैनपुरी जनपद में एक जिम संचालक को जुआ खेलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। जुआ खेलने वालों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लोगों ने जिम संचालक को बुरी तरह मारा-पीटा। जिम संचालक के भाई ने पुलिस को बताया कि वह दुर्जनपुर गांव के निवासी हैं और उसका भाई लवी शुक्ला बेवर बस स्टैंड के पास जिम चलाता है। 

जुआ खेलने के दौरान हुई मारपीट
जिम संचालक के भाई के अनुसार, 23 जून की रात को कुछ लोगों ने उसके भाई लवी शुक्ला को जुआ खेलने के लिए बुलाया था। खेल के दौरान ही किसी बात को लेकर उनका जिम संलालत से झगड़ा हो गया और मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान जिम संचालक यानी कि लवी शुक्ला को सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी। जिम संचालक के भाई ने 5 लोगों रवि शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह, अमरेंद्र उर्फ रामू , सुनील पाल, पंकज उर्फ विकास और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इन पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जिम संचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। बेवर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और हत्या की कोशिश करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। भोगांव के क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि मौत की खबर की जानकारी हुई है। आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी। हांलाकि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
 

शादी की रात दुल्हन खेलने लगी जुआ, करोड़ों रुपए जीती मगर खुश नहीं हुई, जानिए क्या हुआ उसके साथ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां