हमीरपुर: युवती से हैवानियत करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सभी आरोपियों के घर पर चलाया बुलडोजर

Published : Sep 16, 2022, 05:16 PM IST
हमीरपुर: युवती से हैवानियत करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सभी आरोपियों के घर पर चलाया बुलडोजर

सार

यूपी के हमीरपुर में अपने दोस्तों के साथ सिटी फॉरेस्ट पार्क घूमने आई एक युवती से कुछ आरोपियों ने बदसलूकी कर घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया है।

हमीरपुर: पुलिस लगातार अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस ने सात आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया है। इन आरोपियों ने एक युवती के साथ हैवानित की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबिक कुछ आरोपी अभाी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी खुद वायरल किया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी।

पार्क घूमने आई युवती से की थी हैवानियत
हमीरपुर जिले में अपने दोस्तों के साथ सिटी फॉरेस्ट पार्क में घूमने आई थी। इसी दौरान आरोपित युवकों ने वहां पर पहुंच कर युवती से छेड़खानी शुरुकर दी। विरोध करने पर आरोपित युवकों ने युवती को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के साथ हैवानियत करनी शुरु कर दी। आरोपियों ने युवती को निर्वस्त्र कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 

पुलिस ने आरोपियों के गिराए घर
पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक नाबालिग आरोपित भी शामिल था। नाबालिग आरोपित बांदा जेल में बंद है। युवती के साथ हैवानियत करने वाले सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जब सातों आरोपियों की पड़ताल करवाई तो पता चला कि उनके घर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया हुआ था। अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस ने बुलडोजर के जरिए आरोपियों के मकानों को गिरा दिया। वहीं हमीरपुर डीएम ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सातों आरोपियों के घर का वह भाग गिराया गया है, जो अवैध था। 

हमीरपुर: एंबुलेंस स्टॉफ ने गर्भवती महिला को जंगल में उतारा, परिजनों के आरोप पर CMO ने लिया एक्शन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!