एक ही मोहल्ले की युवतियों के साथ दो युवकों ने सालों तक किया सामूहिक दुष्कर्म, बेचने की भी थी तैयारी

Published : Oct 01, 2022, 11:51 AM ISTUpdated : Oct 01, 2022, 11:56 AM IST
एक ही मोहल्ले की युवतियों के साथ दो युवकों ने सालों तक किया सामूहिक दुष्कर्म, बेचने की भी थी तैयारी

सार

यूपी के जिले हापुड़ में दो युवतियों से दुष्कर्म का मामले में आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जुट गई है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

हापुड़: उत्तर प्रदेश के जिले हापुड़ में दो युवतियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में दो युवकों ने चार सालों तक दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली और आए दिन उसको वायरल कर ब्लैकमेल करने की धमकी भी देते है। इन सबके अलावा आरोपियों ने युवती को बेचने का प्रयास भी किया। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

छेड़छाड़ का मामला पुलिस ने किया दर्ज
जानकारी के अनुसार शहर के थाना कोतवाली के एक गांव का है। यहां की निवासी दलित युवती के मासूम भाई को गांव के ही दो युवकों ने अपहरण कर लिया। जिसके बाद उन्होंने युवती को फोन कर जंगल में बुला लिया, जहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे साथी ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की पर पुलिस ने मामला छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया और उसके बाद भी आरोपी युवती को ब्लैक करते रहे। दरअसल आरोपियों ने एक साल पहले शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में बुलाया था। जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। इसके अलावा छह सितंबर को भी आरोपियों ने गांव में ही बाइक पर अपहरण का प्रयास करते हुए उसे बेचने की बात कही है।

पीड़िता ने दोबारा दर्ज की शिकायत
युवती के साथ आरोपियों ने मारपीट के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का भी उपयोग किया। पीड़िता ने दोबारा पुलिस से शिकायत की और दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच कर दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इसी थाने के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी के साथ भी नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दरअसल एक मोहल्ला निवासी किशोरी को उसकी एक सहेली एक युवक के साथ बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गई और तीनों सिंभावली पहुंच गए। जहां उसकी सहेली सिंभावली में खड़े अपने प्रेमी के साथ जंगल में चली गई। जबकि मौका पाकर दूसरे युवक ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया।

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी को ले गया जंगल
दूसरी किशोरी नशीला पदार्थ पीने के बाद बेहोश हो गई और इसके बाद वह उसे जंगल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती जैसे तैसे चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बिजनौर में पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने लगाई फांसी, पुलिस के द्वारा किए गए इस काम से बच गई पीड़िता की जान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Horror: चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर मार भी डाला
बीवी-बच्चों को छोड़कर बना साधु, पत्नी ने बीच सड़क पीट-पीटकर बनाया भर्ता-Watch Video