विवाह से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत और मां-बेटी घायल

Published : May 24, 2022, 01:24 PM IST
विवाह से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत और मां-बेटी घायल

सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई है।  इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी मां और बेटी घायल हो गईं है।  

हरदोई: उत्तर प्रदेश में कार एक्सीडेंट के रोज कोई ना कोई केस सामने देखने को मिलता है। अब ऐसा ही मामला हरदोई में शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी मां और बेटी घायल हो गईं। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में हुए घायलों को ज़िला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

यह है पूरा मामला
यह हादसा हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर हुआ है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी जागेश्वर प्रसाद श्रम विभाग में स्टेनोग्राफर थे।  वह अपनी पत्नी सरिता, बेटे दिव्यांश और बेटी परी के साथ कार से भतीजी मनीषा की चौथी की विदाई कराकर लौट रहे थे। तभी टड़ियावां थाना क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर भडायल के पास उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।

राहगीरों ने एक्सीडेंट की दी सूचना
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया है,  बता दें जहां पर डॉक्टरों ने जागेश्वर और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 'हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल भेजा है, जहां उनका इलाज चल रहा है तथा हादसे में पिता पुत्र की मौत के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

19 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई दुष्कर्म की पीड़िता, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

दरोगा ने पत्नी को दोस्तों के सामने परोसा, साथ रहने के लिए रखी बड़ी शर्त


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!