हरदोई: चेन, गाड़ी और 5 लाख रुपए की ससुराल वाले कर रहे थे मांग, डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता को दी दर्दनाक मौत

Published : Oct 09, 2022, 04:10 PM IST
हरदोई: चेन, गाड़ी और 5 लाख रुपए की ससुराल वाले कर रहे थे मांग, डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता को दी दर्दनाक मौत

सार

यूपी के हरदोई में एक महिला की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को एक साल से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और तेजाब पिला दिया। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक महिला की ससुराल में अचानक मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ मारपीट कर जबरन उसे तेजाब पिलाया गया है। महिला की शादी 3 साल पहले हुई थी। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत हुई है। इसके बाद उसका विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। मायके वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना बिलग्राम थाना क्षेत्र के छिबरामऊ की है। 

मायको वालों ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
बताया जा रहा है कि विवाहिता रिया उर्फ साबू मिश्रा की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि रिया के ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। वहीं मृतका के भाई सनी ने पति राहुल मिश्रा, पिता रामप्रकाश और मोहित पर मारपीट और तेजाब पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। सनी ने बताया कि वह लोग उसकी बहन को एक साल से प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल पक्ष बाइक, सोने की चेन और पांच लाख रुपए मांग रहे थे। जब रिया के मायके वाले ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर पाए तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सनी के अनुसार, उसके पास रवि का 12 बजे फोन आया था। उसने फोन पर सनी से कहा कि तुम्हारी बहन को तेजाब पिला दिया है और उसे संडीला लेकर जाया जा रहा है। तुम लोग भी वहीं आ जाओ। इसके बाद जब मा.के वाले आनन-फानन में संडीला पहुंचे तो आरोपितों ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। कई बार फोन मिलाने पर रवि ने बताया कि आपकी बहन की मौत हो गई है। इसके बाद वह लोग सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

'मैं कहीं की न रही, मेरी मौत के बाद उसे भी देना सजा' लिखकर युवती ने किया सुसाइड का प्रयास

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस