हरदोई: अनियंत्रित होकर नदी में गिरा था सवारियों से भरा ट्रैक्टर, हादसे में हुई इतने लोगों की मौत

हरदोई में शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में कई लोग लापता होने की जानकारी सामने आई थी। सर्च ऑपरेशन के जरिए शनिवार रात से लेकर अगली शुबह तक कई लोगों के शव बरामद हुए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2022 8:01 AM IST

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीते शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा सामने आया था। इस हादसे के दौरान मंडी से खीरा बेचकर घर वापस जा रहे किसानों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। शनिवार को हादसे के बाद लोगों की तलाश के लिए सारी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया जो सुबह तक जारी रहा। बताया जा रहा है कि पुल से लगभग डेढ़ किलीमीटर दूर मझीले उर्फ नरेंद्र और अमित का शव मिला है। इस हादसे के दौरान चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में अब तक एनडीआरएफ 8 लोगों के शव बरामद कर चुकी है।

हादसे का शिकार हुए कई लोग हैं लापता
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान करीब 20 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। कई लोग तैर कर बाहर निकल आए थे। वहीं पुलिस प्रसाशन ने बताया कि कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार कुछ शव पुल के पास और कुछ पुल से एक-डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मिले हैं। शनिवार की शाम को ट्रैक्टर चालक मुकेश का शव बरामद किया गया था। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आर्थिक मदद का दिया भरोसा
घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। इसी दौरान एक अज्ञात शव की भी पहचान की गई। अज्ञात की पहचान दरियपुर निवासी हरिशरण के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी और बेटे ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की है। गांव के प्रधान ने बताया कि हरिशरण अपने फोन का रिचार्ज करवाने गया था। इसी दौरान दूसरे गांव के लोगों को लौटता देख वह भी ट्रैक्टर में बैठ गया होगा। क्योंकि उसी रास्ते पर दो किमी. आगे उसका गांव पड़ता है।

लापता लोगों को किया जा रहा तलाश
वहीं सीओ हेमन्त उपाध्याय के अनुसार,  हरिशरण ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा था या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं बेगराजपुर गांव के पास में ही मजरा पुरवा में रहने वाला नरेंद्र भी गायब है। उसके परिजनों ने बताया कि वह बाजार करने निकला था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी रातभर खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आशंका चताई जा रही है कि वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ गया होगा और हादसे का शिकार हो गया। हादसे से बचकर निकले लोगों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि नरेंद्र ट्रैक्टर पर बैठा था या नहीं। हालांकि उसकी तलाश की जा रही है।

हरदोई: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी में गिरी, खीरा बेंचकर वापस आ रहे कई किसान लापता

Share this article
click me!