हरदोई चुनाव 2022 रिजल्ट : हरदोई की सभी सीटों में भाजपा की जीत

Published : Mar 10, 2022, 04:03 AM ISTUpdated : Mar 10, 2022, 11:43 PM IST
हरदोई चुनाव 2022 रिजल्ट :  हरदोई की सभी सीटों में भाजपा  की जीत

सार

हरदोई जिले में सभी 8 विधानसभा सीटों पर मतदान चौथे चरण में 23 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद है। 

लखनऊ। हरदोई जिले (Hardoi District) की सभी 8 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग चौथे चरण (Fourth Phase Voting) में यानी 23 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के चुनाव में भाजपा का यहां दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 8 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर सपा ने बाजी मारी। बालामऊ, गोपामऊ और सांडी इस जिले की सुरक्षित सीट हैं। 

Balamau Election Results 2022: बीजेपी की जीत। बालामऊ विधानसभा सीट पर भाजपा से रामपाल वर्मा, सपा गठबंधन से रामबली वर्मा और बसपा से तिलकचंद्र राव और कांग्रेस से सुरेंद्र कुमार प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी रामपाल वर्मा ने जीत दर्ज की थी।  

Bilgram Mallanwan Election Results 2022 : बीजेपी की जीत। बिलग्राम मल्लानवां सीट पर भाजपा से आशीष सिंह, सपा गठबंधन से ब्रजेश वर्मा, बसपा से कृष्ण कुमार  सिंह और कांग्रेस से सुभाष पाल प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से आशीष सिंह जीते थे।

Gopamau Election Results 2022 LIVE: बीजेपी की जीत। यह सुरक्षित सीट है। गोपामऊ सीट पर भाजपा से श्याम प्रकाश, सपा गठबंधन से राजेश्वरी, बसपा से सर्वेश कुमार जनसेवा और कांग्रेस से सुनीता देवी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से श्याम प्रकाश जीते थे।  

Sandi Election Results 2022 LIVE: बीजेपी कैंडिडेट की जीत। यह सुरक्षित सीट है। सांडी सीट पर भाजपा से प्रभाष वर्मा, सपा गठबंधन से उषा वर्मा, बसपा से कमल  वर्मा और कांग्रेस से आकांक्षा वर्मा मैदान में थे। 2017 में भाजपा से प्रभाष वर्मा ने जीत दर्ज की थी।    

Sandila Election Results 2022: बीजेपी कैंडिडेट की जीत। संडीला सीट पर भाजपा से अलका, सपा गठबंधन से सुनील, बसपा से अब्दुल मन्नान और कांग्रेस से मोहम्मद हनीफ प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से राजकुमार अग्रवाल जीते थे। 

Sawayazpur Election Results 2022:  बीजेपी की जीत।  सवायजपुर सीट पर भाजपा से माधवेंद्र प्रताप रानू, सपा गठबंधन से पदमराज सिंह, बसपा से राहुल तिवारी, कांग्रेस से राजवर्धन सिंह मैदान में थे। 2017 में भाजपा से माधवेंद्र प्रताप ने जीत दर्ज की थी।  

Shahabad Badshahpur Election Results 2022:  बीजेपी की जीत। शाहाबाद सीट पर भाजपा से रजनी तिवारी, सपा से आसिफ खान बसपा से अहिबरन सिंह और कांग्रेस से अजीमुशान मैदान में थे। 2017 में भाजपा से रजनी तिवारी ने जीत दर्ज की थी।   

Hardoi Election Results 2022 :   बीजेपी की जीत। हरदोई सीट पर भाजपा से नितिन  अग्रवाल, सपा गठबंधन से अनिल वर्मा, बसपा से शोभित पाठक और कांग्रेस से आशीष सिंह मैदान में थे। 2017 में सपा से नितिन अग्रवाल जीते थे।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल