हाथरस: अलीगढ़-आगरा हाईवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे थे कांवड़िया, डंपर की टक्कर के बाद हुआ बड़ा हादसा

Published : Jul 23, 2022, 08:48 AM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 09:23 AM IST
हाथरस: अलीगढ़-आगरा हाईवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे थे कांवड़िया, डंपर की टक्कर के बाद हुआ बड़ा हादसा

सार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे कांवड़ियां आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गए। डंफर द्वारा रौंदे जाने के बाद 5 की मौत मौके पर हो गई। जबकि इलाज के दौरान एक अन्य कांवड़िए ने दम तोड़ दिया। 

हाथरस: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सादाबाद के निकट देर रात 2.30 बजे कांवड़ियों को अनियंत्रित डंफर ने रौंद दिया। यह कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे। डंफर की टक्कर के बाद मौके पर ही 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। इस बीच गंभीर हालत में दो को आगरा रेफर किया गया जहां 1 की मौत इलाज के दौरान हो गई। 

देर रात हुई घटना के बाद मची चीख-पुखार
घटना देर रात ढाई बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए गया था। सादाबाद से चार किमी पहले ही अनियंत्रित डंफर कांवड़ियों को रौंदते हुए चला गया। घटना के बाद डंफर चालक मौके से फरार है। वहीं कांवड़ियों को दुर्घटना का शिकार होते देख मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्कर में जिन पांच कांवड़ियों की मौत हुई है उसमें 25 वर्षीय रनवीर, 30 वर्षीय जबर सिंह, 30 वर्षीय मनोज, 40 वर्षीय नरेश पाल और 40 वर्षीय रमेश पाल शामिल हैं। यह बांघीखुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर के निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि गंभीर घायल विकास और अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसमें से 28 वर्षीय विकास की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मामले में कुछ 6 कांवड़ियों की मौत हुई है। 

डंफर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
मामले को लेकर आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से जानकारी दी गई कि हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच डंफर और उसके चालक की तलाश की ओर से की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना के शिकार कांवड़ियों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

शिक्षक की पिटाई के बाद घंटों कांपते रहे बच्चे, बाहर टहलने पर मिली दर्दनाक सजा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता