'अंकल प्लीज छोड़ दो' सुनकर भी नहीं पसीजा दरिंदे का दिल, दुष्कर्म के बाद मासूम को उतारा मौत के घाट

Published : Aug 20, 2022, 03:00 PM IST
'अंकल प्लीज छोड़ दो' सुनकर भी नहीं पसीजा दरिंदे का दिल, दुष्कर्म के बाद मासूम को उतारा मौत के घाट

सार

गाजियाबाद में आइस्क्रीम दिलाने के बहाने एक युवक ने दो मासूमों को अगवा कर लिया। आरोपी ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया और उसके बाद मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले में बृहस्पतिवार की शाम अगवा हुई दो बच्चियों में से एक बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। जबिक दूसरी बच्ची आरोपी से बचकर भाग निकली। छह साल की मासूम जब अपने घर पहुंची तो उसके कपड़े फटे हुए थे और वह बुरी तरह से डरी हुई थी। जिसके बाद मासूम ने परिजनों को बताया कि कपिल अंकल उसे और उसकी 9 वर्षीय बड़ी बहन को लेकर गए थे। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कवाड और ड्रोन कैमरों की मदद से रात भर आरोपी की तलाश की। 

आइस्क्रीम दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म
दूसरे दिन सुबह चार बजे आरोपी कपिल कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने ही दोनों मासूम बच्चियों को आइस्क्रीम दिलाने के बहाना कर उनको अपने साथ ले गया था। गांव से निकलते ही दोनों बच्चियां घर जाने की जिद कर उन्हें छोड़ देने की बात कहने लगी। आरोपी ने बताया कि बच्चियां कह रही थी कि हमें आइस्क्रीम नहीं खानी है, प्लीज अंकल हमें घर जाने दो। इस दौरान वह दोनों को चुप कराने लगा। इसी बीच एक किशोरी उसके चुंगल से बच निकली। 9 वर्षीय बच्ची चीखने लगी तो उसने उसका मुंह दबाकर उसे चुप करा दिया।

दुष्कर्म के बाद की गला दबाकर हत्या
कपिल ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले वह मेरठ में अपने ससुर के अंतिम संस्कार से वापस आया था। पत्नी को उसने ससुराल में छोड़ दिया था। वापस आने के बाद उसने खूब शराब पीकर घर में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ का विरोध किए जाने पर उसने दादी को भी मारा।जिसके बाद वह साइकिल लेकर घर से निकल गया। आरोपी ने बताया कि वह घटना के समय काफी नशे में था। मोदीनगर थाना के प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए कहा है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी। 

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 5 बजे नौ साल की बच्ची का शव शाहजहांपुर गांव में गन्ने के खेत से बरामद किया। आरोपी और बच्ची अलग-अलग समुदाय से हैं। जिस कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि चार थानों की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गाजियाबाद: लिव-इन-पार्टनर हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, प्रीति और उसकी सहेली ने मिलकर खेला था खूनी खेल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ से मेरठ और गोरखपुर तक सुपरफास्ट नेटवर्क, यूपी में 3 बड़े एक्सप्रेसवे तैयार!
57 मिनट में दिल्ली–मेरठ! एक ही ट्रैक पर Rapid Rail और Metro, पीएम करेंगे लॉन्च