खौफनाक ऑनर किलिंगः बेटी का मर्डर-शव जलाया और नदी में डाल दी राख

Published : Feb 13, 2020, 08:36 AM ISTUpdated : Feb 13, 2020, 12:27 PM IST
खौफनाक ऑनर किलिंगः बेटी का मर्डर-शव जलाया और नदी में डाल दी राख

सार

हत्या के अगले दिन बेटी का शव को नदी के किनारे सिंघनी घाट पर ले जाकर जला दिया। उसी आग में उसका मोबाइल भी जला दिया और राख उठाकर नदीं में फेंक दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

प्रतापगढ़ (Uttar Pradesh)। युवक से प्रेम करने पर युवती का पिता ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। अपने तीन भाइयों ( युवती के चाचा) के साथ लाठी-डंडे से पीटने के बाद बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सई नदी के किनारे दूसरे दिन ले जाकर रात में जला दिया और राख नदी में फेंक दी। अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए अगले ही दिन आरोपियों ने अंतू थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी, लेकिन पुलिस ने छानबीन कर आठ महीने बाद घटना का खुलासा किया। आरोपी पिता और उसके दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

पिता और तीन चाचा ने खोला राज
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 मई 2019 को अंतू थाने में राजेश वर्मा पुत्र रामपियारे वर्मा निवासी नंदलाल का पुरवा, राजापुर रनिया ने तहरीर दी थि कि मेरी भतीजी प्रीती वर्मा पुत्री राजू वर्मा घर से लापता है। छानबीन के दौरान मिले सुरागों के जरिए पुलिस को प्रीती के परिजनों पर ही शक हुआ। पुलिस ने युवती के पिता व उसके तीनों चाचा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हकीकत बयां कर दी। 

पिता से सुनाई गुनाहों की पूरी कहानी
पिता राजू वर्मा ने बताया कि प्रीती गांव के ही फूलचंद्र वर्मा के भांजे राहुल वर्मा उर्फ दीपक से प्रेम करती थी। इसी कारण हम जल्द से जल्द उसकी शादी कहीं और कर देना चाहते थे। 13 मई 2019 को प्रीती की सगाई थी। इस दिन वह अपने प्रेमी राहुल से मिलने चली गई। सूचना पर हम लोग पहुंचे तो राहुल भाग निकला। प्रीती को पकड़कर हम घर ले आए। वह राहुल से ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस पर चारों भाइयों ने क्रोध में आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी।

शव के साथ जला दी थी मोबाइल
अगले दिन प्रीती के शव को पूरब गांव में नदी के किनारे सिंघनी घाट पर ले जाकर जला दिया। उसी आग में प्रीती का मोबाइल भी जला दिया और राख उठाकर नदीं में फेंक दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से थाने में प्रीती की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रीती की हत्या के आरोपी पिता राजू वर्मा, चाचा जमुना प्रसाद वर्मा व राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य अभियुक्त चाचा बृजेश वर्मा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

घरवालों को थी जानकारी, साध रखी थी चुप्पी
प्रीती की हत्या और लाश जलाने की जानकारी घरवालों को थी, लेकिन सभी ने चुप्पी साध रखी थी। पुरुषों के आगे महिलाएं भी खामोश थीं। भीतर ही भीतर महिलाएं रोती रहीं, लेकिन पड़ोसियों तक को भनक तक नहीं लगने नहीं दी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल