UP News: पति-पत्नी ने बेटी समेत किया सुसाइड, एक बच्ची की हालत गंभीर

सिकंदरा इलाके के अंतर्गत बंशी विहार कालोनी में  पति-पत्नी और एक बच्ची का शव मिला है, जबकि एक बच्ची की तबीयत गंभीर है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें दंपति ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुदा को बताया है।

Pankaj Kumar | Published : Dec 3, 2021 10:15 AM IST

आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीते कुछ दिनों से सुसाइड के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे है। गुरुवार को आगरा (Agra) से भी एक ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया। जहां एक ही परिवार के 3 लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पति,पत्नी और बच्ची का शव मिला है। वहीं एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को मौके एक सुसाइड नोट (Sucide Note)बरामद हुआ है। 

बच्ची के होश में आने के बाद पता चलेगी सच्चाई

Latest Videos

सिकंदरा इलाके के अंतर्गत बंशी विहार कालोनी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी और एक बच्ची का शव मिला है, जबकि एक बच्ची की तबीयत गंभीर है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें दंपति ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुदा को बताया है। सूचना पर एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मरने वालों में योगेश मिश्रा (35) पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतिक्षा हैं। उनकी दो बेटी आध्या और काव्या भी एक घर में मिली है। इनमें से पांच साल की काव्या की मृत्यु हो गई है। जबकि दूसरी बेटी की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि मृतक योगेश मिश्रा अपने घर से ही बैटरी का व्यवसाय करता था। सुबह जब नौकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि पति-पत्नी दोनों मृत अवस्था में जमीन पर पड़े हुए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनो बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें से छोटी बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बड़ी बेटी का इलाज चल रहा है उसके होश में आने के बाद ही सही बात पता चल सकेगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल