वंश चलाने महिला ने पति की कराई दूसरी शादी, संतान होने के बाद मामले में आया नया मोड़

Published : Sep 22, 2022, 05:58 PM ISTUpdated : Sep 22, 2022, 06:49 PM IST
वंश चलाने महिला ने पति की कराई दूसरी शादी, संतान होने के बाद मामले में आया नया मोड़

सार

यूपी के आगरा में एक महिला ने वंश चलाने के लिए पति का दूसरा विवाह करवा दिया। इसके बाद अब वह पति को छोड़ने के लिए दूसरी पत्नी पर दबाव बना रही है। इसके लिए उसे दस लाख का ऑफर भी दिया जा रहा। 

आगरा: जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने वंश चलाने के लिए पति की दूसरी शादी करवा दी। इसके बाद जब दूसरी पत्नी ससुराल पहुंची तो विरोध करने पर उसे पहली पत्नी के द्वारा धमकाया गया। वहीं अब संतान होने के बाद उसे दस लाख रुपए देकर पति को छोड़ने का प्रलोभन दिया जा रहा है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। उसने धोखाधड़ी और दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया है। 

वंश चलाने के लिए की गई दूसरी शादी 
गौरतलब है कि हाथरस की रहने वाली युवती का शादी 4 जुलाई को ताजगंज क्षेत्र के निवासी युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि जब वह विदा होकर ससुराल पहुंची तब उसे पता लगा कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी से कोई संतान न होने के चलते उसने वंश चलाने के लिए दूसरी शादी की है। उसके इस पूरे खेल में पहली पत्नी का भी हाथ है। यहां तक पहली पत्नी के मायके वाले भी इसमें शामिल हैं। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो पहली पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। पहली पत्नी के दो भाई पुलिस विभाग में हैं और अन्य लोग भी सरकारी विभागों में अच्छे पदों पर हैं। उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया और कहा कि तुम संतान पैदा करके दो इसके लिए तुम्हे दस लाख रुपए मिलेंगे। इसके बाद वह दूसरी शादी भी कर सकती है। 

न्याय के लिए भटकने को मजबूर दूसरी पत्नी
महिला यह सब सुनकर हैराना थी और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थी। इसी बीच संतान होने के बाद पति भी उस पर तलाक का दबाव बनाने लगा। महिला ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं अब न्याय के लिए वह दर दर भटकने को मजबूर है। 

कभी मेरे बाप को अपनी शक्ल न दिखाना, ज्योति ने लिखा था आखिरी मैसेज, युवक की मौत पर परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Human Rights Day: UP मानव अधिकार आयोग में भव्य समारोह, न्यायमूर्तियों ने रखे अपने विचार
योगी सरकार बदल रही संभल की दिशा: सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा और विकास का नया मॉडल