गोंडा में झोलाछाप डॉक्टर ने महिला से दुष्कर्म का वीडियो किया वायरल, सीएमओ बोली- चप्पल से करती आरोपी की पिटाई

Published : Oct 28, 2022, 09:57 AM IST
गोंडा में झोलाछाप डॉक्टर ने महिला से दुष्कर्म का वीडियो किया वायरल, सीएमओ बोली- चप्पल से करती आरोपी की पिटाई

सार

यूपी के गोंडा में प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कराने गई महिला से एक झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले में एक प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कराने आई महिला से झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर विशेष समुदाय से है। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि झोलाछाप अजमल खरगूपुर थाना क्षेत्र के बिशुनापुर कस्बे में प्राइवेट क्लीनिक चलाता है।

क्षेत्र में तैनात किया गया पुलिस फोर्स
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी झोलाछाप अजमल के क्लीनिक को सील कर दिया है। वहीं सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। साथ ही इस पूरे मामले में खरगूपुर पुलिस द्वारा न्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चप्पल से करती आरोपी की पिटाई- सीएमओ
बता दें कि दुष्कर्म आरोपी अजमल के क्लीनिक में स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन मिले हैं। बता दें कि डिप्टी सीएमओ डॉ. टी पी जायसवाल की अगुवाई में जी पी तिवारी, कुलदीप त्रिपाठी, महेन्द्र विश्वकर्मा व सबीहा की टीम ने विशुनापुर बाजार स्थिति आरोपी अजमल के क्लीनिक पहुंची। जांच के दौरान क्लीनिक में क्लोरोडाइजा टेबलेट, डाईजी पॉम इंजेक्शन, हार्मोनल इंजेक्शन सहित कई प्रतिबंधित दवाएं पाई गई, जो भारत में पूरी तरह से बैन है। फिलहाल पुलिस मामले पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सीएमओ डा रश्मि वर्मा ने इस मामले को लेकर कहा कि इस घटना से उनका मन आहत है। अगर वह सीएमओ के पद पर नहीं होती तो आरोपी की चप्पल से पिटाई कर देती।

गोंडा: बेकाबू कार की टक्कर के बाद दूर जा गिरे छात्र, 3 की मौत, दर्दनाक मंजर देख मौके पर मचा कोहराम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Electricity Reform: योगी सरकार में खत्म हुआ बिजली संकट, मांग-आपूर्ति का अंतर हुआ लगभग शून्य
CM योगी की एक पहल से बदली लाखों की किस्मत, तो रामपुर के DM ने जीत लिया दिल