लखनऊ में महिला कर्मचारी ने क्लाइंट की हरकतों से तंग आकर किया नंबर ब्लॉक, आखिरी बार मिलने के बहाने की ऐसी हरकत

राजधानी लखनऊ के कल्याणपुर स्थित एक कंपनी में महिला कर्मचारी के साथ उसके क्लाइंट ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। महिला का आरोप है कि युवक उसे मिलने के लिए बुलाता था युवती के मना करने पर वह उसे अश्लील फोटो और वॉइस मैसेज भेजता था।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2022 6:43 AM IST / Updated: Aug 10 2022, 12:52 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक ओर यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और बर्बरता की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला लखनऊ के कल्याणपुर में सामने आया है। कल्याणपुर स्थित एक कंपनी के क्लाइंट ने महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो खीचने का प्रयास किया है।

अश्लील फोटो और वॉइस मैसेज भेजता था आरोपी
कल्याणपुर स्थित एक कंपनी में महिला कर्मचारी काम करती है। इसी कंपनी का क्लाइंट विकास साहू महिला कर्मचारी को परेशान करने लगा और काम के सिलसिले में महिला से फोन पर बात करने की कोशिश करने लगा। कुछ दिन बाद क्लाइंट विकास साहू ने काम के सिलसिले में बात करने के लिए महिला को मिलने बुलाया। महिला कर्मचारी के अनुसार जब वह उससे मिलने गुडंबा स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंची तो उसे विकास व्यवहार ठीक नहीं लगा। महिला ने जब फोन पर बात करने और मिलने का विरोध किया तो क्लाइंट उसे अश्लील फोटो और वॉइस मैसेज भेजने लगा। जिससे परेशान होकर महिला ने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। 

Latest Videos

कोल्डड्रिंक में मिलाया था नशीला पदार्थ
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक आरोपी ने कुछ दिन बाद दूसरे नंबरों से महिला को फोन कर उससे माफी मांगने लगा और आखिरी बार मिलने का दबाव बनाने लगा। महिला उसी रेस्टोरेंट में आरोपी से मिलने पहुंची जहां टेबल पर पहले से कोल्डड्रिंक रखी हुई थी। पीड़िता के अनुसार कोल्डड्रिंक से गंध आ रही थी और उसमें पहले से ही नशीला पदार्थ मिला था। जब इस बारे में उसने आरोपी से बोला तो उसने महिला से कहा कि कोल्डड्रिंक सही है इसे पी लो। महिला ने बताया कि कोल्डड्रिंक पीते ही उसे चक्कर आने लगा। जब महिला ने विकास से चक्कर आने की बात कही तो वह उसे होटल चलने के लिए बोलने लगा। जिस पर महिला ने उस का विरोध किया और रेस्टोरेंट के बाथरूम में चली गई। 

महिला को नहीं मिला रहा न्याय
महिला के पीछे आरोपित भी जबरन बाथरूम में घुस गया और वहां महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके चिल्लाने पर वह उसकी फोटो खींच कर भाग निकला। इस घटना के बाद आरोपी महिला को अलग-अलग नंबरों से फोन कर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन और अधिकारियों से भी की, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। वहीं एसीपी गाजीपुर राजकुमार सिंह के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर गुडंबा पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

लखनऊ: किशोरी को अगवा कर कई दिनों तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने कोई कार्रवाई न कर मामले को किया रफा-दफा

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला