पैदल ही जयपुर से बिहार जा रहे थे मजदूर, पुलिस ने रोका तो जमकर हुआ हंगामा; फूले प्रशासन के हाथ-पैर

Published : May 07, 2020, 04:13 PM IST
पैदल ही जयपुर से बिहार जा रहे थे मजदूर, पुलिस ने रोका तो जमकर हुआ हंगामा; फूले प्रशासन के हाथ-पैर

सार

मजदूरों का कहना था कि वह तीन दिन से पैदल चलकर यहां तक आए हैं। एसडीएम एकता सिंह का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को समझाया जा रहा है। उनके जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। कोरोना वायरस को रोकने के उद्देश्य से इन्हें बॉर्डर पर रोका गया है। 

फिरोजाबाद (Uttar Pradesh) । कोरोना वायरस को लेकर 17 मई तक लॉकडाउन है। सरकार गैर राज्यों में फंसे मजदूरों को ट्रेन से उन्हें उनके घर ला रही है। लेकिन, तमाम मजदूर ऐसे भी हैं, जिन्हें यह सहायता नहीं मिल सकी है। जिसके कारण वह पैदल ही अपने सफर पर निकल पड़े हैं। ऐसे ही कई मजदूर जयपुर से पैदल व अन्य वाहनों से बिहार के लिए निकल पड़े थे। जिन्हें फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील में पड़ने वाली सीमा पर पुलिस प्रशासन ने रोक दिया गया। जिसे लेकर मजदूर हंगामा करने लगे। सड़क पर बैठकर शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। हालांकि इन्हें भेजा जा रहा है।

बसों से किए गए रवाना
मजदूरों ने बताया कि वह राजस्थान में काम कर रहे थे। वहां फैक्ट्री बंद हो जाने के बाद वह अपने घर बिहार जा रहे हैं। यहां प्रशासन ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। प्रवासी मजदूरों को गंतव्यों के लिए रवाना करने के लिए तीन बसों की व्यवस्था की गई, जबकि अन्य बसों की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तीन बसों में मजदूरों को बैठाकर रवाना किया गया।

प्रशासन कर रहा और बसों का इंतजाम
मजदूरों का कहना था कि वह तीन दिन से पैदल चलकर यहां तक आए हैं। एसडीएम एकता सिंह का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को समझाया जा रहा है। उनके जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। कोरोना वायरस को रोकने के उद्देश्य से इन्हें बॉर्डर पर रोका गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट