जालौन: आशिकी के चक्कर में पत्नी बनी कातिल,अपने ही सुहाग के साथ इस घटना को दिया अंजाम

Published : May 11, 2022, 02:47 PM IST
जालौन: आशिकी के चक्कर में पत्नी बनी कातिल,अपने ही सुहाग के साथ इस घटना को दिया अंजाम

सार

जालौन पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया अवैध संबंध के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जालौन: जालौन उत्तर प्रदेश के अंदर घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन कुछ ना कुछ होता हुआ दिखता है। अब सूबे के जालौन जिलें की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां पर आशिकी का मामला सामने आया है और आशिकी के चक्कर में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।

पुलिस ने इस मामले का किया खुलासा
जालौन पुलिस के एक बड़ा कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी महिला और  उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था।  गला दबाकर हत्या की गई थी फिर शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था।

जानिए क्या है पूरा मामला 
यह मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी का है, जहां 3 मई को नाले में एक युवक का शव मिला था। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे शक की सुई पत्नी की तरफ घूमती गई। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के फरार होने की सूचना मिली। तुरंत ही दबिश देते हुए पुलिस ने हीरापुरा जगनेवा मोड़ के पास से महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। अभी भी एक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आरोपियों ने कबूला अपना गुनाह 
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने बताया कि 'दोनों ने मिलकर गला दबाया फिर हाथ पैर बांधकर शव को गाड़ी में डालकर मालंगा नाले में फेंक दिया। इस हत्या में प्रेमी का भाई भी शामिल था, जिसकी तलाश जारी है।' वहीं अब पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि 'पुलिस को 3 मई के दिन मोहनपुर कुदारी में एक नाले में शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने जब बॉडी को नाले से बाहर निकाला तो देखा गया शव पत्थरों से बांधा गया था, ताकि वह ऊपर ना सकें। परिजनों के तहरीर पर जालौन कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी एवं उसके मौसेरा भाई ने हत्या कर लाश को नाले में फेंक दिया था।

साहिबाबाद: डीएलएफ में गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा, इन दो शख्स ने उतारा मौत के घाट


  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी