कानपुर: भूमाफिया की सूची में विकास दुबे के खजांची जय समेत 6 नाम शामिल, DM ने अवैध कब्जे को लेकर बोली बड़ी बात

Published : May 13, 2022, 08:45 AM IST
कानपुर: भूमाफिया की सूची में विकास दुबे के खजांची जय समेत 6 नाम शामिल, DM ने अवैध कब्जे को लेकर बोली बड़ी बात

सार

कानपुर की डीएम नेहा के निर्देश पर भूमाफिया की सूची में नए नामों में विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी समेत छह लोगों के नाम शामिल हुए है। जिस पर डीएम ने कहा कि किसी भी तरह के अवैध कब्जे को नहीं होने दिया जाएगा। 

कानपुर: बिकरु कांड के आरोपित विकास दुबे को कानपुर जिला प्रशासन ने पुलिस एनकाउंटर में मारा था। कुछ दिनों पहले ही विकास की करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया गया था। वहीं अब जिला प्रशासन की नजर विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी समेत आधा दर्जन लोगों का नाम जिले के भूमाफिया की सूची में शामिल कर दिया गया है। भूमाफिया की सूची में शामिल करने से पहले जिला स्तरीय एंटी भूमाफिया कमेटी की बैठक में डीएम नेहा शर्मा ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे।

विभागों के भूमाफिया की सूची बनाकर था भेजना
जिले की डीएम नेहा शर्मा ने सभी विभागों से अपने अपने विभागों के भूमाफिया की सूची बनाकर भेजने के लिए निर्देश दिए थे। जिसमें कहा गया था कि इसमें उन लोगों का नाम जोड़ा जाए जो सरकारी जमीन पर कब्जा किए बैठे थे। इसी में सभी विभागों के अधिकारियों ने नए नामों को भूमाफिया सूची में जोड़ा जा रहा है उनमें जय बाजपेयी समेत बृजेंद्र सिह, इंद्रेश शोभित, प्रभा, प्रशांत शामिल हैं। 

विकास दुबे की 50 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
वहीं डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह के अवैध कब्जे को नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को भूमाफिया घोषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारे गाए गैंगस्टर विकास दुबे की तकरीबन 50 करोड़ कीसंपत्तियां कुर्क की जाएंगी। इसको लेकर बिल्हौर थाना प्रभारी तमाम चल-अचल संपत्तियों की सूची तैयार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 15 दिनों के भीतर इस काम को पूरा कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 

छह हमलावरों समेत विकास को मुठभेड़ में था मारा
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो जुलाई 2020 को बिकरु के कुख्यात विकास दुबे के घर पर दबिश देने गई थी। इस दौरान गैंगस्टर विकास और पुलिस दोनों ने एक दूसरे पर बीच गोलियां बरसाई गई थी। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उसके बाद पुलिस ने विकास दुबे समेत 6 हमलावरों को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया था। 

लखीमपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ससुराल पक्ष पर पिता ने लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर: एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर होगी बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी कैमरे की मदद से लोगों पर रखी जाएगी नजर

घर के बाहर कूड़ा डालने से मना करने पर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, तहसील कार्यालय में जाकर उठाया बड़ा कदम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका