85 दिन से शिप में कैद है क्रू मेंबर्स, गिनी देश से 2 और वीडियो आए सामने, रोशन के पिता ने सरकार से लगाई गुहार

Published : Nov 08, 2022, 03:33 PM IST
85 दिन से शिप में कैद है क्रू मेंबर्स, गिनी देश से 2 और वीडियो आए सामने, रोशन के पिता ने सरकार से लगाई गुहार

सार

यूपी के कानपुर निवासी रोशन समेत 26 क्रू मेंबर्स 85 दिन से गिनी देश में फंसे है। रोशन समेत अन्य सदस्यों के दो और वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें सभी मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं रोशन के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लखनऊ: पश्चिम अफ्रीका के गिनी देश में फंसे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से गोविंदनगर के लेवर कॉलोनी निवासी रोशन अरोड़ा समेत अन्य नेवी के सदस्यों के दो और वीडियोज सामने आए हैं। इनमें सभी मेंबर्स एक कमरे में बंद है और मदद की गुहार लगा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद रोशन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इतना ही नहीं गोविंद नगर में रहने वाले रोशन नाइजीरिया के एक शिप में 85 दिनों से बंधक है। सोमवार रात करीब 10 बजे रोशन ने परिवार को रोते हुए ऑडियो संदेश भी भेजा।

रोशन के पिता सरकार से लगा रहे मदद की गुहार
रोशन के द्वारा भेजे गए वीडियो को देख उसके घरवालों का दिल बैठ गया है। दूसरी ओर पिता के मोबाइल पर भेजे ऑडियो संदेश के बाद से रोशन का परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। रोशन की रोती हुई आवाज में जो बातें कहीं, उससे सभी घरवाले सदमे में हैं। हर एक सदस्य उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। पिता मनोज अरोड़ा का रो-रोकर बुरा हाल है तो मां बेसुध हैं। पिता का कहना है कि वीडियो देख दिल बैठ गया है। पिता सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि कृपया हमारे बेटे का वापस लाने में मदद करें और बेटे को सुरक्षित देश वापस लाया जाए। बता दें कि पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी के एक शिप में गोविंद नगर निवासी मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर रोशन अरोड़ा के साथ 16 भारतीय और 10 विदेशी ऑफिसर बंधक हैं।

पांच अगस्त को भारतीय क्रू समेत 26 लोग है बंधक
रोशन ने ऑडियो में यह भी बताया कि अब गिनी नेवी के साथ नाइजीरियन नेवी शिप में दाखिल हो चुकी है। नाइजीरियन नेवी, शिप के चीफ कमांडर को ले जा चुकी है। रोशन अरोड़ा की बहन कोमल ने वायरल वीडियो में बताया है कि उनका भाई नार्वें की शिपिंग कंपनी के हिरोइन इडुन जहाज में थर्ड अधिकारी हैं। पांच अगस्त को रोशन समेत 26 क्रू सदस्य जहाज से कच्चा तेल लेने नाइजीरिया गए थे, जहां उन्हें छह दिन बाद की अनुमति मिली थी। उसके बाद आठ अगस्त की रात जहाज को एक अज्ञात शिप ने खुद को नाइजीरिया नेवी बताकर जहाज की जांच करने को कहा था लेकिन भारतीय नेवी को लगा कि वह डकैत हैं। इस वजह से उन्होंने जहाज तेज गति के साथ भगा पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट पहुंच गए। यहीं नाइजीरिया नेवी ने  सभी को गिरफ्तार कर लिया। 

जहाज में फंसे कई लोग मलेरिया और टाइफाइड के हुए शिकार
बहन कोमल ने यह भी बताया कि गिनी देश में फंसे भाई समेत अन्य लोगों का एक वीडियो भी आया है। जिसमें वह लोग तिरंगा लेकर गुहार लगा रहे है। वीडियो के जरिए उन लोगों ने बताया कि जहाज में फंसे कई लोग मलेरिया और टाइफाइड के शिकार हो गए हैं। आगे कहती है कि उन्हें नहीं मालूम कि नाइजीरिया में उनकी स्थिति कैसी होगी। सरकार उनकी मदद करने की कोशिश कर रही है। वहीं कंपनी ने भी बहुत प्रयास किया और जुर्माना भी जमा कर दिया पर उसके बाद भी नाइजीरिया नेवी नहीं छोड़ रही है। कोमल ने आगे कहा कि 15 अफसरों को मालाबो में कैद कर रखा है और 11 को जहाज में ही नजरबंद कर दिया। वह मालाबो में कैद है। तब से सभी वहां फंसे हैं।

क्राइम पेट्रोल देखकर पुराने अपराधों को करना चाहता था खत्म, खुद को बचाने के लिए रचा खेल, ऐसे हुआ राज का खुलासा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अय्याशी में डूबी बीवी ने Valentine Week में पति को मार डाला, 2 दिन तक लाश के साथ की हद पार
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस