कानपुर में 10 साल के प्यार के बाद 7 फेरे, शादी के 6 दिन बाद ही लड़की के पैरों तले खिसकी जमीन

Published : Jul 13, 2022, 10:05 AM ISTUpdated : Jul 13, 2022, 10:45 AM IST
कानपुर में 10 साल के प्यार के बाद 7 फेरे, शादी के 6 दिन बाद ही लड़की के पैरों तले खिसकी जमीन

सार

सोशल मीडिया पर 10 साल की दोस्ती के बाद प्रेमी जोड़े ने 1 जुलाई 2022 को शादी कर ली। हालांकि यह शादी एक सप्ताह भी नहीं टिक पाई। जिसके बाद प्रेमिका ने पुलिस के पास पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। 

कानपुर: सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 10 साल से चल रहा प्यार असल जिंदगी में 6 दिन में ही खत्म हो गया। आलम यह है कि प्रेमिका पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। पूरी घटना कानपुर से सामने आई है। यहां एक युवक पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंची। युवती के द्वारा बताया गया कि शैलेंद्र सिंह गौतम नाम के व्यक्ति ने 10 तक प्रेम संबंध रखने के बाद 1 जुलाई 2022 को उससे शादी की। शादी के महज 6 दिन बाद ही वह उसे छोड़कर फरार हो गया। 

शादी के 6 दिन बाद ही फरार हुआ प्रेमी 
पीड़िता के अनुसार 10 साल पहले फेसबुक के जरिए ही उसकी दोस्ती शैलेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। 10 साल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। इस बीच दोनों के बीच में कई मुलाकाते भी हुई। शादी का फैसला करने के बाद 1 जुलाई 2022 को दोनों ने एक साथ सात फेरे लिए। हालांकि शादी के 6 दिन बाद ही प्रेमी शैलेंद्र सिंह फरार हो गया। प्रेमी के प्यार में पागल युवती उसकी तलाश में जुटी है हालांकि उसका कोई भी पता नहीं लगा। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

25 लाख कैश और कार की डिमांड कर रहा आरोपी 
पुलिस का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद युवक शैलेंद्र को 10 जुलाई के बाद खोज निकाला गया। हालांकि युवती ने कमिश्नर के पास पहुंचकर बताया कि शैलेंद्र उस पर दहेज के लिए दबाव बना रहा है। उससे 25 लाख कैश और कार की डिमांड की जा रही है। युवती ने भी आरोप लगाया कि 10 साल के रिश्ते में आरोपी शैलेंद्र ने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया है। शादी के लिए कई बार जब पीड़िता ने दबाव बनाया तो उसने रजिस्टर्ड मैरिज औऱ आर्य समाज में शादी कर ली। हालांकि शादी के महज 6 दिन बाद ही वह गायब हो गया। अब जब वह पुलिस के खोजने पर मिला है तो दहेज के लिए दबाव बना रहा है। 

टीवी दिखाने 6 साल की मासूम को घर ले गया पड़ोसी, हैवानियत की वारदात को पढ़ उड़ जाएंगे होश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट