कानपुर: तार से मासूम का गला घोंटकर मां ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप

Published : Nov 30, 2022, 10:27 AM IST
कानपुर: तार से मासूम का गला घोंटकर मां ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप

सार

यूपी के कानपुर में एक मां ने अपने बेटे का गला घोंटकर फांसी लगा ली। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले बेटी के साथ जमकर मारपीट करते थे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 

कानपुर: रावतपुर के मसवानपुर में दो साल के बेटे की हत्या कर मां सीमा ने जान दे दी। सीमा ने फंदे से लटककर जान दी। उसका शव बिजली के तार के सहारे से लटका हुआ मिला, इस बीच मासूम का शव बगल के कमरे में सोफे पर पड़ा था। पड़ताल में पता लगा कि मां ने जिस तार से बेटे का गला घोटा था उसी से खुद भी फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में लगी हुई है। 

मायके वालों को फोन पर मिली जानकारी  
आपको बता दें कि कानपुर देहात के रनियां के करसा रामपुर निवासी विजय ने छोटी बेटी सीमा की शादी 19 नवंबर 2019 को मसवानपुर पुराना गत्ते वाली गली के निवासी विशाल से हुई थी। विशाल सेल्समैन हैं और उनका दो साल का बेटा मेनन था। विजय के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार की शाम को सीमा के देवर विवेक ने उसे फोन कर इस पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ससुराल पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 

सीढ़ी से मकान में दाखिल हुई पुलिस, अंदर मिले दो शव
सीमा के ससुर मुन्ना लाल ने जानकारी दी कि कानपुर देहात के सरवन खेड़ा के रहने वाले बेचेलाल की मां का देहांत हो गया था। सोमवार को विवेक वहां पर गया हुआ था। मंगलवार की सुबह वह भी पत्नी पुष्पा के साथ वहां चला गया। इस बीच विजय काम से उरई गया हुआ था। बहू और बच्चा घर पर अकेला ही था। शाम को जब वह लोग घर पर वापस आए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस सीढ़ी के जरिए मकान में दाखिल हुई। पुलिस ने वहां से मां-बेटे का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। 

बहराइच: यूपी रोडवेज की बस और ट्रक में हुई टक्कर, 6 की मौत और 15 यात्री घायल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

24 जनवरी यूपी के लिए क्यों है खास दिन, CM योगी आदित्यनाथ देंगे कई बड़े तोहफे
खुशखबरी : अब गांव में ही मिलेंगी आधार से जुड़ी सेवाएं, जानिए CM योगी का डिजिटल विजन