कानपुर: मुस्लिम कर्मचारी पार्षदों को पिला रहा था जूठा पानी, नगर आयुक्त ने मामले पर लिया कड़ा एक्शन

Published : Sep 20, 2022, 12:43 PM IST
कानपुर: मुस्लिम कर्मचारी पार्षदों को पिला रहा था जूठा पानी, नगर आयुक्त ने मामले पर लिया कड़ा एक्शन

सार

यूपी के कानपुर में मोती झील स्थित नगर निगम मुख्यालय में पार्षद कक्ष में तैनात एक मुस्लिम कर्मचारी पानी और चाय को जूठा कर लोगों को पीने के लिए देता था। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने पार्षद कक्ष में तैनात चारों कर्मचारियों को हटा दिया।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में नगर निगम ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ। यह हंगामा एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद शुरू हुआ। महिला कर्मचारी ने नगर निगम के पार्षद कक्ष में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि यहां कि कर्मचारी सभी को जूठा पानी पीने के लिए देते हैं। आरोप है कि एक मुस्लिम कर्मचारी जानबूझकर ऐसी हरकत करता है। वह पहले पानी को खुद पीता है और फिर उसी जूठे पानी को पार्षदों और ऑफिस आने वाले लोगों को पीने के लिए देता है। 

मुस्लिम कर्मचारी बर्तनों को जूठा कर पिलाता था पानी 
इस मामले की जानकारी होते ही पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं अधिकारियों से कर्मचारी की शिकायत कर पार्षद कक्ष में नियुक्त चार कर्मचारियों को हटवा दिया गया। मोती झील स्थित नगर निगम मुख्यालय में पार्षद कक्ष बना हुआ है। यहां पर शहर के सभी पार्षद बैठते हैं। इसके अलावा पार्षदों के जलपान के लिए 4 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था। जिसमें मोबीन और तौफीक भी शामिल थे। वहीं बीते सोमवार को एक महिला कर्मचारी ने मुबीन से शिकायत करते हुए कहा कि तौफीक जूठे बर्तनों में लोगों को पानी पिलाता है। इस बात की जानकारी होने के बाद मुबीन ने इस बात को अनसुना कर दिया। 

मामले की शिकायत पर हटाए गए चारो कर्मचारी 
इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पार्षदों से कर दी। जब मुबीन को बुलाकर इस मामले पर पूछताछ की गई तो उसने यह स्वीकार कर लिया कि तौफीक जूठे बर्तनों में पानी पिलाता है। इस बात से हंगामा और बढ़ गया। इसी दौरान वहां पर कई बीजेपी के पार्षद एकत्र हो गए। इस मामले की शिकायत फौरन नगर आयुक्त से की गई। शिकायत मिलने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल पार्षद कक्ष में तैनात चारों कर्मचारियों को हटा दिया। वहीं आउटसोर्सिंग के आधार पर दो अन्य लोगों की तैनाती कर दी गई है।

कानपुर में पति पर दर्ज था पत्नी की हत्या का मुकदमा, पुलिस तफ्तीश में इस हालत में प्रेमी के साथ मिली महिला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया