रात में बात करने के चंद घंटे बाद ही मनीषा ने लगा ली फांसी, परिजन अभी भी नहीं समझ पा रहे वजह

Published : Apr 15, 2022, 04:39 PM IST
रात में बात करने के चंद घंटे बाद ही मनीषा ने लगा ली फांसी, परिजन अभी भी नहीं समझ पा रहे वजह

सार

कानपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। अभी हाल ही में उसकी शादी हुई थी। जिस रात मनीषा ने फांसी लगाई उससे कुछ ही देर पहले उसकी मां से भी बात हुई थी। किसी को समझ ही नहीं आ रहा इस घटना के पीछे क्या वजह हो सकती है। 

कानपुर: कल्याणपुर में एक नवविवाहिता ने देर रात अपनी मां से बात की और फिर जब सुबह ससुराल वालों ने उसके फांसी लगाने की बात कही तो मायके में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें मौत के पीछे की वजह हैंगिंग निकली। 

गौरतलब है कि केशवपुरम निवासी स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री के रिटायर्ड छट्ठू राम कनौजिया ने 31 वर्षीय बेटी मनीषा की शादी इसी वर्ष जनवरी में की थी। यह शादी नितिन से की गई थी। मनीषा भी शादी के बाद काफी खुश थी। उसने देर शाम मां अमरावती से भी फोन पर बात की थी। मां के अनुसार मनीषा ने खाने-पीने की बात की लेकिन कोई भी शिकायत नहीं की। इसके बाद गुरुवार सुबह 4.30 बजे पति नितिन ने मायके वालों को फोन कर मनीषा के फांसी लगाने की जानकारी दी। 

बेड पर पड़ा था मनीषा का शव 
जानकारी मिलते ही परिजनों मौके पर पहुंचे। चचेरे भाई के अनुसार जब वह पहुंचे तो मनीषा का शव बेड पर पड़ा था। गले पर कुछ निशान था। पति औऱ ससुरालवाले फांसी लगाने की बात तो कह रहे थे लेकिन उसकी पीछे की वजह नहीं बता रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 

शादी हो हुए थे तीन माह 
मायके वालों का कहना है कि मनीषा की शादी के तीन ही माह हुए थे। उसने ससुराल वालो की कभी कोई शिकायत नहीं की। परिजनों को अंदेशा है कि देर रात कुछ तो हुआ जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट ले गए। यहां पत्नी की चिता को मुखाग्नि देने के लिए उसके पति नितिन को बुलाया गया। हालांकि सुसराल पक्ष से किसी अन्य रिश्तेदार के न पहुंचने पर दोनों पक्षों में गहमागहमी मच गई। जिसके बाद पुलिस नितिन को चिता को मुखाग्नि दिलाए बिना ही अपने साथ ले गई। 

ससुराली जनों ने दी थी मुंह न खोलने की कसम
मनीषा की बहन सरोज के पति ने बताया कि मनीषा की उसकी बहन से बात हुई थी। मनीषा ने कहा था कि उसके सुसरालवालों ने किसी के सामने मुंह न खोलने की कसम दी थी। हालांकि इसके बाद सरोज और उनके पति वहां जाने भी वाले थे। वहीं मनीषा दो दिन से अपना व्हाट्सऐप स्टेटस भी नहीं लगा रही थी। 

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद केस को लेकर कोर्ट ने किया कमिश्नर नियुक्त, 19 अप्रैल को होगा दौरा

नोएडा में अनियंत्रित कार लेकर नाले में जा गिरा नशे में धुत युवक, घायल हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

13 साल पुरानी लव मैरिज का हुआ दर्दनाक अंत, शराब के कारण हुए विवाद में पत्नी ने मारा चाटा तो पति ने की हत्या

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ग्रेटर नोएडा : खून के 30 घंटे बाद इंसाफ की पहली आहट… बहन का कातिल मुठभेड़ में दबोचा गया
Gorakhpur Weather Today: मकर संक्रांति पर आज कैसा रहेगा गोरखपुर का मौसम, बढ़ेगी ठिठुरन