कानपुर: महिला ने किया सुसाइड, पति ने हरकतों का वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजा था

यूपी के कानपुर जिले में पति-पत्नी के झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला जब आत्महत्या का प्रयास कर रही थी तो उसका पति वहीं पर था और वह वीडियो बना रहा था। उसके बाद ससुराल वालों को वीडियो भेजकर बोला कि अपनी बेटी की हरकतें देख लो।

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2022 5:31 AM IST / Updated: Oct 26 2022, 12:05 PM IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति के सामने ही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और उसने रोका भी नहीं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि वह उस समय वीडियो बना रहा था। इतना ही नहीं उसने यह वीडियो बनाकर ससुराल यानी महिला के मायके वालों को भेज दिया। घरवालों ने जब वीडियो देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद वहां से तुरंत निकले पर जब पहुंचे तो देखा बेटी बेड पर पड़ी है। माता-पिता बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

साल 2017 में हुई थी दोनों की शादी
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के गुलमोहर विहार नौबस्ता का मामला है। शहर के किदवई नगर ई-ब्लॉक निवासी राजकिशोर गुप्ता का कहना है कि उन्होंने 18 फरवरी 2017 में बेटी शोभिता की शादी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार के संजीव गुप्ता से की थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित कर रहे थे। उसके बाद इन्होंने उसको इतना परेशान किया कि 25 अक्टूबर को अपना जीवन ही समाप्त कर लिया। दामाद संजीव वीडियो बनाता रहा और जब भेजा तो इस मामले की जानकारी हुई। बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका पूरा शरीर ठंडा पड़ चुका था। आनन-फानन में असप्ताल लेकर गए पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Latest Videos

महिला की हरकतों का बनाया वीडियो
वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी पति संजीव का कहना है कि 25 अक्टूबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह फांसी लगाने की बात कहकर पंखे में फंदा बना रही थी। इसकी वीडियो बनाकर मायके वालों को भेज दिया पर इस वक्त उसने फांसी नहीं लगाई और उतर आई। ससुराल वालों को वीडियो भेजते हुआ यह भी कहा कि अपने बेटी की हरकतें देख लो। कुछ समय बाद फिर से दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर दोबारा फांसी लगाकर जान दे दी। उसका कहना यह भी है कि यही सोचता रहा कि पत्नी फांसी लगाने की धमकी दे रही या फिर नाटक कर रही है लेकिन थोड़ी देर में महिला ने दम तोड़ दिया।

जानिए 8 साल पुराने ज्योति हत्याकांड की कहानी, पति ने प्रेमिका को किया 18 बार फोन, पुलिस ने खंगाले 13000 कॉल

Share this article
click me!

Latest Videos

'नफरत की दुकान और मोहब्बत का बोर्ड' गुस्से में क्यों आग बबूला हुए PM Modi
6 बुलडोजर और 24 निर्माण ध्वस्त, राजस्थान में फर्स्ट टाइम दिखा ऐसा खतरनाक एक्शन
Arvind Kejriwal Resignation: कौन होगा दिल्ली का अगला सीएम, रेस में ये नाम सबसे आगे
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल को 6 महीने बाद जमानत मिलने पर AAP समर्थकों ने जश्न मनाया
रांची में 'जावा' के साथ हुआ PM Modi का स्वागत, बताया दिलचस्प किस्सा