कासगंज: भरभरा कर गिरी नई दीवार के नीचे दबे भाई और 2 बहनों की मौत, पिता लड़ रहे जिंदगी औऱ मौत से जंग

यूपी के कासगंज में 4 दिन पहले निर्माण की गई दीवार अचानक से भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में एक भाई और दो बहनों की मौत हो गई। जबकि उनके पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2023 11:14 AM IST

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक नवनिर्मित दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर भाई और दो बहनों की मौत हो गई। वहीं पिता को भी गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि हादसा पटियाली थाना क्षेत्र के नीवलपुर गांव का है। नीवलपुर गांव निवासी जोगराज सिंह का घर बन रहा है। बताया गया कि 4 दिन पहले एक नई दीवार बनाकर खड़ी की गई थी। वहीं उसके पड़ोस में रविवार को एक नई दीवार बनाने की नींव खोदी जा रही थी। रामलड़ैते पुत्र नैनसुख, योगेंद्र यादव पुत्र रामलड़ैते, संगीता उर्फ स्नेहलता पुत्री रामलड़ैते, कपूरी पुत्री रामलड़ैते नींव खोदने का काम कर रहे थे। 

मलबे के नीचे दबे 4 लोग
इसी दौरान यह दीवार अचानक से भरभरा कर गिर गई। वहीं इस हादसे के दौरान नींव की खोदाई कर रहे चारों मलबे के नीचे दब गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। वहीं घायलों को लेकर फौरन इलाज के लिए फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में नाबालिग किशोरी संगीता उर्फ स्नेहलता की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान भाई योगेंद्र की भी मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन कपूरी की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि रामलड़ैते जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। 

Latest Videos

प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया मदद का भरोसा
वहीं इसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर प्रभारी तहसीलदार, पटियाली अरविंद गौतम मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस को बताया गया कि नींव की खुदाई करते समय हादसा हुआ है। वहीं परिवार के 3 सदस्यों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे के बाद इलाके में किसी भी तरह की अशांति न फैले। इसलिए पुलिस लोगों को समझाती रही। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिया है।

कासगंज: ट्रेन की छत पर चढ़े युवक की जिंदा जलकर मौत, खौफनाक हादसा देख सहम गए यात्री

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना