
लखनऊ। कासगंज जिले (Kasganj District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां 2017 वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी। बीजेपी के खाते में दो सीटें आईं जबकि सपा के खाते में एक सीट गई।
Kasganj Election Results 2022: बीजेपी की जीत। कासगंज विधानसभा सीट पर भाजपा से देवेंद्र राजपूत, सपा गठबंधन से मानपाल सिंह, बसपा से मोहम्मद आरिफ और कांग्रेस से कुलदीप पांडेय प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के देवेंद्र सिंह राजपूत करीब 52 हजार वोटों से जीते थे।
Amanpur Election Results 2022 LIVE: बीजेपी की जीत। अमांपुर सीट पर भाजपा से हरिओम वर्मा, सपा गठबंधन से सत्यभान, बसपा से सुभाष शाक्य और कांग्रेस से दिव्या शर्मा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने करीब 42 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।
Patiyali Election Results 2022 LIVE: समाजवादी पार्टी की जीत। पटियाली सीट पर भाजपा से ममतेश शाक्य, सपा गठबंधन से नादिरा सुल्तान, बसपा से नीरज किशोर मिश्रा और कांग्रेस से इमरान अली मैदान में थे। 2017 में भाजपा से ममतेश ने करीब चार हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।