कासगंज चुनाव 2022 रिजल्ट: दो सीटों पर भाजपा को जीत, पटियाली में सपा ने मारी बाजी

कासगंज जिले में सभी 3 विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को संपन्न हुआ।  2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 8:46 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 12:02 AM IST

लखनऊ। कासगंज जिले (Kasganj District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां 2017 वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी। बीजेपी के खाते में दो सीटें आईं जबकि सपा के खाते में एक सीट गई। 

Kasganj  Election Results 2022:  बीजेपी की जीत। कासगंज विधानसभा सीट पर भाजपा से देवेंद्र राजपूत, सपा गठबंधन से मानपाल सिंह, बसपा से मोहम्मद आरिफ और कांग्रेस से कुलदीप पांडेय प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के देवेंद्र सिंह राजपूत करीब 52 हजार वोटों से जीते थे।  

Latest Videos

Amanpur Election Results 2022 LIVE: बीजेपी की जीत। अमांपुर सीट पर भाजपा से हरिओम वर्मा, सपा गठबंधन से सत्यभान, बसपा से सुभाष शाक्य और कांग्रेस से दिव्या शर्मा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने करीब 42 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। 

Patiyali Election Results 2022 LIVE: समाजवादी पार्टी की जीत। पटियाली सीट पर भाजपा से ममतेश शाक्य, सपा गठबंधन से नादिरा सुल्तान, बसपा से नीरज किशोर मिश्रा और कांग्रेस से इमरान अली मैदान में थे। 2017 में भाजपा से ममतेश ने करीब चार हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  

Share this article
click me!

Latest Videos

Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
कौन थी महालक्ष्मीः हेमंत से शादी-अशरफ से दोस्ती, नतीजा- बॉडी के 40 टुकड़े । Bengaluru Mahalakshmi
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
कंगना ने फिर लिया किसानों से पंगा, हिमाचल से दिल्ली तक बवाल । Kangana Ranaut