
लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह, रश्मि आर्या, बृजमोहन कुशवाहा, डॉ सुरभि समेत अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में भाजपा 300 से अधिक कमल खिलाकर सरकार बनाएगी। विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर के गुब्बारे में जो हवा भर जाती है वह निकलने वाली है। यह कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नई सपा नहीं है वही सपा है जो 2014, 2017 में थी। इससे भी बुरी दशा सपा की 2022 में होगी।
केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि वह खुद को किसान हितैषी बता रहे हैं। अगर ऐसा होता तो उनके शासनकाल में किसानों के हित में कोई काम तो हुआ होता। उनके(सपा सरकार) के शासनकाल में किसानों का भुगतान तक नहीं होता था। हमारी सरकार(भाजपा सरकार) बनने के बाद हमने किसानों का ख्याल किया। आज किसानों को किस्तों के माध्यम से सहायता पहुंचाने का काम किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। इनकी सरकार में यह मनसा रहती है कि जो भी योजना बने उसका 15 फीसदी ही लाभार्थियों के पास जाए, शेष बेईमानों और भष्टाचारियों के पास जाता है। हमारी सरकार ने इन पर लगाम लगाने का काम किया है।
यह लोग हुए भाजपा में शामिल
दलजीत सिंह, पूर्व विधायक, तिंदवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
रश्मि आर्या, पूर्व विधायक, मऊरानीपुर, झांसी। समाजवादी पार्टी
ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, एडवोकेट, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, बसपा
सतेन्द्र चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जनवादी पार्टी, आजमगढ़
डा० सुरभि, पूर्व प्रत्याशी सपा, कायमगंज, फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।