पूर्व विधायक समेत विपक्ष के कई बड़े नेता BJP में शामिल, डिप्टी सीएम बोले-सपा के गुब्बारे की हवा निकलने वाली

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कई पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हुए। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2022 9:40 AM IST / Updated: Jan 17 2022, 04:48 PM IST

लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह, रश्मि आर्या, बृजमोहन कुशवाहा, डॉ सुरभि समेत अन्य लोगों ने  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में भाजपा 300 से अधिक कमल खिलाकर सरकार बनाएगी। विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर के गुब्बारे में जो हवा भर जाती है वह निकलने वाली है। यह कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नई सपा नहीं है वही सपा है जो 2014, 2017 में थी। इससे भी बुरी दशा सपा की 2022 में होगी। 


केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि वह खुद को किसान हितैषी बता रहे हैं। अगर ऐसा होता तो उनके शासनकाल में किसानों के हित में कोई काम तो हुआ होता। उनके(सपा सरकार) के शासनकाल में किसानों का भुगतान तक नहीं होता था। हमारी सरकार(भाजपा सरकार) बनने के बाद हमने किसानों का ख्याल किया। आज किसानों को किस्तों के माध्यम से सहायता पहुंचाने का काम किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। इनकी सरकार में यह मनसा रहती है कि जो भी योजना बने उसका 15 फीसदी ही लाभार्थियों के पास जाए, शेष बेईमानों और भष्टाचारियों के पास जाता है। हमारी सरकार ने इन पर लगाम लगाने का काम किया है। 

Latest Videos

यह लोग हुए भाजपा में शामिल 

दलजीत सिंह, पूर्व विधायक, तिंदवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
रश्मि आर्या, पूर्व विधायक, मऊरानीपुर, झांसी। समाजवादी पार्टी
ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, एडवोकेट, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, बसपा
सतेन्द्र चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जनवादी पार्टी, आजमगढ़
डा० सुरभि, पूर्व प्रत्याशी सपा, कायमगंज, फर्रुखाबाद

Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका